IPL 2025: पंजाब किंग्स साल 2008 से आईपीएल में भाग ले रही है। लेकिन इस टीम ने कभी भी खिताब अपने नाम नहीं किया। आईपीएल में 17 सालों से सूखा झेल रही पंजाब किंग्स इस बार नए कप्तान के अलावा नए कोचिंग स्टाफ के साथ नजर आने वाली है। हालांकि पंजाब किंग्स के लिए इस बार ओपन कौन करेगा? इसका सकंते हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपने बयानों में दिया है।
कोच ने 24 साल के खिलाड़ी पर जताया भरोसा
पंजाब किंग्स ने 24 साल के युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य पर भरोसा जताया था। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था और 1 ओवर में 6 छक्के भी जड़े थे। अब पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने भी प्रियांश पर भरोसा जताया और खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि प्रियांश आर्या टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए हमारे लिए एक बहुत ही खास संभावित सलामी बल्लेबाज हैं। हम अपने विदेशी मेकअप के साथ किस तरह आगे बढ़ते हैं, इस पर निर्भर करते हुए, वह बहुत ही रोमांचक है।
बता दें कि आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में भी दिल्ली की ओर से शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 40.62 की शानदार औसत और 176.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 325 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक भी शामिल था। इसके अलावा दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में प्रियांश ने कई शानदार पारियां खेली थीं। हालांकि पंजाब किंग्स के पास प्रभसिमरन सिंह और जोश इंगलिस जैसे अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। लेकिन क्या मैनेजमेंट प्रभसिमरन सिंह की जगह पर प्रियांश को मौका देगी। इसका जवाब आने वाले कुछ दिनों में मिल जाएगा।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन किया था। टीम का अभियान पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर के साथ खत्म हुआ। पिछली बार शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब ने भाग लिया था। लेकिन इस बार श्रेयस अय्यर मोर्चा संभालने वाले हैं। अय्यर अपनी कप्तानी में पिछली बार केकेआर को चैंपियन भी बना चुके हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करने वाली है। ये मैच अहमदाबाद में खेला जाना है।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
36 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines