हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: भारत की तिकड़ी इंग्लैंड के उड़ाएगी होश, रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे के लिए बताया मास्टर प्लान

Ravi Shastri: रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग पर खुलकर बात की है। उन्हें 3 गेंदबाजों पर भरोसा है।

विज्ञापन

Ravi Shastri: आईपीएल 2025 का सफर 25 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों पर निर्भर रहने वाली है। वहीं पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग पर खुलकर बात की है। शास्त्री को भारत के 3 तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा भरोसा है।

रवि शास्त्री ने इन 3 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर अहम राय दी है। शास्त्री का मानना है कि बुमराह के वर्कलोड का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुमराह को एक साथ दो टेस्ट खिलाने के बाद आराम देना चाहिए। आदर्श स्थिति में वह चार टेस्ट खेलें, लेकिन अगर वह शानदार फॉर्म में रहता है तो पांचवें टेस्ट के लिए उसे खिलाने का लालच हो सकता है। हालांकि, फैसला बुमराह के शरीर की स्थिति को देखकर ही होना चाहिए।

शास्त्री ने आगे कहा कि बुमराह को खुद यह बताने का मौका मिलना चाहिए कि वह कैसा महसूस कर रहा है। अगर उसे थकान महसूस हो, तो तुरंत उसे आराम दिया जाए। रवि शास्त्री को भरोसा है कि अगर मोहम्मद सिराज, बुमराह और मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट रहते हैं, तो ये तीनों मिलकर इंग्लैंड में बड़ा असर डाल सकते हैं। उन्होंने सिराज की खास तौर पर तारीफ करते हुए कहा कि उसमें गज़ब का जोश है, उसकी रफ्तार बेहतरीन है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन

20 जून से आगाज

20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाना है। वहीं तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से होने वाला है, जबकि चौथा मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola