हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy: मेघालय के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित-जायसवाल और अय्यर, सामने आई ये बड़ी वजह

Ranji Trophy 2025: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में अगला मुकाबला खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ये तीनों ही खिलाड़ी जम्मू & कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

विज्ञापन

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में गत चैंपियन मुंबई का अगला मुकाबला मेघालय के खिलाफ होना है। इस मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ये तीनों ही खिलाड़ी बीकेसी के शरद पवार अकादमी ग्राउंड पर जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। इस मैच में मुंबई 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ हुए थे फ्लॉप

जम्मू & कश्मीर के खिलाफ शार्दुल ठाकुर को छोड़कर मुंबई का कोई भी स्टार खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था। शार्दुल ठाकुर इस मैच की पहली पारी में 51 और दूसरी पारी में 119 रन की पारी खेली थी। जम्मू और कश्मीर की टीम ने सभी को हैरान करते हुए सिर्फ तीन दिन में ही मैच को जीत लिया था।

 

इस हार की वजह से अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली मुंबई की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। मुंबई को अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मेघालय को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

विज्ञापन

वनडे सीरीज की तैयारी के लिए जुड़ेंगे कैंप से

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया है। ऐसे में वो तैयारी के लिए टीम के साथ कैंप में जुड़ेंगे। यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने पीटीआई से अय्यर सहित तीन खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की पुष्टि की। सूत्र ने कहा, ”ये तीनों ही भारतीय टीम से जुड़ेंगे।” भारतीय टीम फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है और 2-0 से आगे चल रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola