Rajat Patidar Virat Kohli: आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17 साल का सूखा खत्म करने की दहलीज पर खड़ी है। टीम का प्रदर्शन इस साल कमाल का रहा है। आरसीबी की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक लाजवाब रही है। विराट कोहली ने टीम को पहली बार चैंपियन बनाने का बीड़ा उठाया है और इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में वह अब तक 14 मैचों में 614 रन ठोक चुके हैं। इस बीच, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का दिल जीत लेने वाला बयान सामने आया है। रजत ने फाइनल मैच से पहले कहा है कि बेंगलुरु टीम और वह 3 जून को आईपीएल ट्रॉफी कोहली के लिए जीतना चाहते हैं।
‘कोहली के लिए जीतना चाहते हैं ट्रॉफी’
रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले कहा, “हम विराट कोहली के लिए इस ट्रॉफी को जीतने का प्रयास करेंगे। विराट ने पिछले कई सालों में टीम इंडिया और आरसीबी के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है।” कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जो आईपीएल में अब तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते नजर आए हैं। कोहली ने साल 2008 में आरसीबी की जर्सी में आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। कोहली ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को साल 2016 में फाइनल में भी पहुंचाया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
टिम डेविड की फिटनेस पर अपडेट
रजत पाटीदार ने फाइनल मैच से ठीक पहले टिम डेविड की फिटनेस पर भी अपडेट दिया। रजत ने कहा कि डेविड फाइनल मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर फैसला आखिरी समय पर मेडिकल टीम लेगी। उन्होंने कहा, “डॉक्टर मौजूद हैं और हमको शाम तक पता चल पाएगा कि टिम डेविड खेलेंगे या नहीं।” हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि डेविड समय रहते हुए रिकवर कर जाएंगे। टिम डेविड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह लखनऊ और फिर पहले क्वालिफायर मैच में नहीं खेल सके थे।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
8 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines