हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आखिरकार रजत पाटीदार ने तोड़ दिया महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बेंगलुरु की सरजमीं पर रचा इतिहास

Rajat Patidar: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार ने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन

Rajat Patidar: 18 अप्रैल को आईपीएल 2025 में आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। बारिश की वजह से ये मुकाबला 20 ओवर की बजाय 14 ओवर का खेला गया। इस मैच में रजत पाटीदार ने कमाल कर दिया। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हालांकि रजत ने इस मैच में केवल 23 रन बनाए थे। इसके बावजूद इस खिलाड़ी ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

रजत पाटीदार ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

रजत पाटीदार ने आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 30 पारियों में हासिल किया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 31 पारियों में 1000 रन बनाए थे। यानी अब रजत पाटीदार ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने यह कारनामा सिर्फ 25 पारियों में कर दिखाया था।

इस मामले में रचा इतिहास

रजत पाटीदार ने इस मैच में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 35 से ज्यादा की औसत और 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पाटीदार से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका था। हालिया प्रदर्शन की बात करें तो रजत ने अब तक खेले गए 7 मैच में औसतन बल्लेबाजी की है। आखिरी 5 पारियों में उन्होंने 23,25,64,12, 51 और 34 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल अंक तालिका में आरसीबी चौथे स्थान पर है। टीम ने खेले गए 7 मैच में 4 जीत और 3 हार दर्ज की है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola