IPL स्टार ने किया संन्यास का ऐलान, शेन वॉर्न ने दिया था खास नाम

Kamran Khan IPL Retirement: राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज कामरान खान ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने संन्यास के बाद शेन वॉर्न को याद किया है।

Kamran Khan IPL Retirement

Kamran Khan

Kamran Khan IPL Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी तूफानी गेंदबाजी से जलवा बिखरने वाले गेंदबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके कामरान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुडबॉय आईपीएल लिखकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने इसमें लिखा- जिस खेल से मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। इसने मुझे बहुत कुछ दिया। इस अवसर पर मैं सभी कोच का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। इसके साथ ही कामरान खान ने रॉयल्स को दिवंगत स्टार शेन वॉर्न को याद किया। उन्होंने आगे लिखा कि राजस्थान रॉयल्स के अलावा पुणे वॉरियर्स इंडिया, फैमिली और अपने दोस्तों का मैं आभारी रहूंगा।

विज्ञापन

गुमनामी से निकलकर आए थे कामरान खान

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे कामरान खान की आईपीएल में एंट्री दिलचस्प अंदाज में हुई। उनके पिता लकड़ी काटने का काम करते थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कामरान खान को राजस्थान रॉयल्स ने गुमनामी से बाहर निकाला था। उन्हें आईपीएल के दूसरे सीजन के लिए साइन किया गया। टीम के कोचिंग निदेशक डैरेन बेरी ने उनकी प्रतिभा मुंबई में एक टी-20 टूर्नामेंट के दौरान देखी थी। खास बात यह है कि उनके पास तब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं था।

विज्ञापन

शेन वॉर्न ने दिया था ‘टॉरनेडो’ नाम

कामरान तब तक टेनिस-बॉल खिलाड़ी थे, लेकिन अप्रैल 2009 में राजस्थान रॉयल्स के अभ्यास मैच में उन्होंने केप कोबरा के जस्टिन ऑनटोंग को अपनी घातक यॉर्कर से बोल्ड कर दिया। इस गेंद ने सनसनी मचा दी। इसके बाद टीम के कप्तान शेन वॉर्न ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया। शेन वॉर्न ने उन्हें उनकी स्पीड की वजह से ‘टॉरनेडो’ यानी बवंडर नाम दिया था।

विज्ञापन

kamran khan Cricketer

आईपीएल का पहला सुपर ओवर डालने का रिकॉर्ड

कामरान लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। उन्होंने आईपीएल में 9 मैच खेलकर 9 विकेट हासिल किए। कामरान खान के नाम आईपीएल के इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2009 में केकेआर के खिलाफ पहला सुपर ओवर डाला था। इस गेंदबाज की तुलना कभी लसिथ मलिंगा के होती थी, लेकिन 2012 के बाद वे गुमनामी की जिंदगी जीने लगे। आजकल वे एयर इंडिया की ओर से पेशेवर क्रिकेट खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ