हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बैसाखी के सहारे ट्रेनिंग सेशन में पहुंचे राहुल द्रविड़, IPL 2025 से पहले ये क्या हुआ?

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Rahul Dravid: आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। मेगा इवेंट का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। फैंस आगामी सीजन का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। सभी फ्रेंचाइजियों ने सीजन के लिए प्री सीजन कैंप आयोजित किया है। इसमें राजस्थान रॉयल्स भी शामिल है। हालांकि जब राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ प्री सीजन कैंप में शामिल हुए तब उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बैसाखी के सहारे ट्रेनिंग सेशन में पहुंचे राहुल द्रविड़

राजस्थान रॉयल्स आगामी सीजन की तैयारियों में जुट चुकी है। आईपीएल का पहला खिताब (2008) अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स अपने 16 साल के सूखे को खत्म करने के लिए खूब मेहनत कर रही है। संजू सैमसन आगामी सीजन में भी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। राजस्थान के खिलाड़ी प्री सीजन कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। प्री कैंप में हेड कोच राहुल द्रविड़ भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। लेकिन जब वह प्री कैंप में शामिल हुए तब वह बैसाखी के सहारे खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे थे। इस दौरान वह सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए भी देखे गए। राहुल जह बैसाखी के सहारे चल रहे थे, तब राहुल के चेहरे पर दर्द देखा जा सकता था। बता दें कि राहुल आईपीएल 2025 से पहले चोटिल हो गए हैं। इसलिए उन्हें बैसाखी के सहारे चलना पड़ रहा है।

चैंपियन बनाने के बाद राजस्थान  से जुड़े द्रविड़

राहुल द्रविड़ इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच थे। टी-20 विश्व कप 2024 के बाद उन्होंने भारतीय हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें बीते साल ही राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था। राहुल भारतीय टीम का कोच बनने से पहले भी राजस्थान की कोचिंग यूनिट का हिस्सा रह चुके हैं। इससे पहले राहुल राजस्थान की कप्तानी भी कई सालों तक संभाल चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola