Sanju Samson T20 World Cup 2026 Performance: संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. खास बात ये है कि आखिरी तीन करो या मरो मैच में संजू ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया. इसके बाद भी अश्विन संजू सैमसन की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं.
क्यों खुश नहीं हैं अश्विन?
दरअसल, संजू ने आखिरी तीन मैच में 97*, 89 और 89 रनों की पारी खेली थी. ऐसे आर अश्विन को लगता है कि संजू सैमसन का तीनों ही मैच में शतक होना चाहिए था. उन्होंने इस बात का अफसोस जाहिर करते हुए कहा "एक क्रिकेटर और बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन के सच्चे प्रशंसक के रूप में, तीन शतक होने चाहिए थे.
अश्विन ने आगे कहा “97 रन नाबाद, मैं समझता हूं. यह संभव है कि मैं एक कट्टर दक्षिण भारतीय पिता भी हो सकता हूं. मैं कह रहा हूं, दो मैच, यार. लगभग 90 रन बनाकर आउट हो गया था. वो आसानी से 10 सिंगल लेकर शतक बना सकता है. लेकिन यह लड़का ऐसा नहीं करता. वह हमेशा इरादे के साथ खेलता है. वह अपने लिए एक मिसाल कायम करता है. और संजू की यही बात उसे बेहद पसंद करने लायक बनाती है."
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में केवल 5 मैच खेले और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने 9 मैच खेले. संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए 5 मैचों में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद फ्लाइट नहीं ट्रेन से ट्रैवल कर घर पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, खुद किया बड़ा खुलासा
Sanju Samson T20 World Cup 2026 Performance: संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. खास बात ये है कि आखिरी तीन करो या मरो मैच में संजू ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया. इसके बाद भी अश्विन संजू सैमसन की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं.
क्यों खुश नहीं हैं अश्विन?
दरअसल, संजू ने आखिरी तीन मैच में 97*, 89 और 89 रनों की पारी खेली थी. ऐसे आर अश्विन को लगता है कि संजू सैमसन का तीनों ही मैच में शतक होना चाहिए था. उन्होंने इस बात का अफसोस जाहिर करते हुए कहा “एक क्रिकेटर और बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन के सच्चे प्रशंसक के रूप में, तीन शतक होने चाहिए थे.
अश्विन ने आगे कहा “97 रन नाबाद, मैं समझता हूं. यह संभव है कि मैं एक कट्टर दक्षिण भारतीय पिता भी हो सकता हूं. मैं कह रहा हूं, दो मैच, यार. लगभग 90 रन बनाकर आउट हो गया था. वो आसानी से 10 सिंगल लेकर शतक बना सकता है. लेकिन यह लड़का ऐसा नहीं करता. वह हमेशा इरादे के साथ खेलता है. वह अपने लिए एक मिसाल कायम करता है. और संजू की यही बात उसे बेहद पसंद करने लायक बनाती है.”