हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs PBKS: पंजाब ने जीता टॉस, 20 ओवर नहीं, इतने ओवर का खेला जाएगा मैच, देखें प्लेइंग 11

RCB vs PBKS: 18 अप्रैल को आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच देर से शुरू किया।

विज्ञापन

RCB vs PBKS: 18 अप्रैल को आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच देर से शुरू होने जा रहा है। बेंगलुरु में बारिश हो रही थी। इस वजह से मुकाबला शुरू होने में देरी हुई। ये मैच 14 ओवर का खेला जा रहा है। सिक्का रजत पाटीदार ने उछाला। लेकिन टॉस पंजाब किंग्स ने जीता।

पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की टीम आरसीबी के खिलाफ रन चेज करना चाहती है। पंजाब ने अपने दल में बदलाव किया है। ग्लेन मैक्सवेल की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह मार्कस स्टोयनिस को मौका मिला है।

क्या बोले रजत पाटीदार?

टॉस हारने के बाद पाटीदार ने कहा कि हमें परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में होशियार होना होगा, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। थोड़ी सी चिपचिपाहट है, लेकिन सतह कठोर दिखती है, हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। वही टीम, लेकिन मैं प्रभावशाली खिलाड़ी को लेकर उलझन में हूं।

विज्ञापन

क्या बोले श्रेयस अय्यर?

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक अच्छा मैदान है और यह बारिश से बाधित खेल है, ओवर कम कर दिए गए हैं, विकेट कैसे खेलेगा इसका उचित अंदाजा होगा और यही हमेशा से योजना थी।

हेड टू हेड?

अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 17 बार और बेंगलुरु ने 16 बार जीत दर्ज की है। दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी हद तक बराबरी का रहा है, जिससे इनके बीच होने वाला हर मुकाबला बेहद रोमांचक हो जाता है। जीत-हार का फासला बहुत कम होने के कारण दोनों के बीच की टक्कर हमेशा कांटे की रहती है।

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola