Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 में चौथा मैच यू मुंबा और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। ये मुकाबला काफी रोमांच से भरा रहा है। पहले मुकाबला 29-29 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। मैच में यू मुंबा की तरफ से रोहित और अजित चौहान ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया, तो वहीं गुजरात जायंट्स के लिए हिमांशु, राकेश ने अच्छा खेल दिखाया। रेड पॉइंट्स में यू मुंबा की टीम गुजरात से आगे रही।

यू मुंबा ने मारी बाजी

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी, इसके बाद मैच समाप्त होने तक भी दोनों टीमें बराबरी पर रही। दोनों टीमों का स्कोर 29-29 रहा था। इसके बाद ट्राई ब्रेकर देखने को मिला। टाई ब्रेकर में दोनों टीमों को 5-5 रेड दी जाती है। वहीं टाई ब्रेकर में यू मुंबा ने 6-5 से जीत हासिल करके सीजन-12 में शानदार शुरुआत की।

---विज्ञापन---

रेडर्स ने दिखाया शानदार खेल

यू मुंबा के रेडर्स ने इस मैच में कुल 15 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। यू मुंबा की तरफ से सबसे ज्यादा अंक रोहित ने हासिल किए थे। रोहित ने इस मैच में 7 अंक हासिल किए, जिसमें 1 रेड, 2 टेकल और 4 बोनस पॉइंट्स शामिल रहे। इसके अलावा अजित चौहान ने 6 अंक हासिल किए। जिसमें 1 रेड, 1 टेकल और 4 बोनस पॉइंट्स शामिल थे। वहीं लोकेश ने 2 टेकल और 2 बोनस के साथ 4 पॉइंट्स हासिल किए थे। कप्तान सुनील कुमार ने 2 अंक हासिल किए थे।

---विज्ञापन---

वहीं गुजरात जायंट्स की तरफ से हिमांशु ने सबसे ज्यादा 7 अंक हासिल किए थे। जिसमें 5 रेड, 1 टेकल और बोनस पॉइंट्स शामिल रहा। वहीं राकेश ने 4 रेड और 1 बोनस पॉइंट्स के साथ 5 अंक हासिल किए थे। वहीं कप्तान शादलू ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था, उन्होंने 3 शानदार टेकल किए थे, शादलू ने कुल 4 अंक हासिल किए थे। हारिश ने 2 रेड और 2 टेकल के साथ 4 अंक हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:-यूपी योद्धास के गगन गौड़ा ने मचाया धमाल, तेलुगु टाइटंस को करीबी मुकाबले में मिली हार