Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ इन दिनों भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. इस बार वह मुंबई के लिए नहीं बल्कि महाराष्ट्र के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेल रहे हैं. हालांकि पिछले सीजन उन्होंने मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था. लेकिन इस सीजन वह महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी संभालेंगे. उन्हें रुतुराज गायकवाड़ की जगह पर मौका मिला है. अब शॉ आगामी टूर्नामेंट में धमाल मचाने की नियत से उतरने वाले हैं.
पृथ्वी शॉ को मिली कप्तानी
महाराष्ट्र के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय दल का हिस्सा बनाया गया है. ऐसे में उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र के स्क्वाड में नहीं रखा गया है. गायकवाड़ की जगह शॉ महाराष्ट्र के लिए कप्तानी संभालेंगे. शॉ को पिछले सीजन के बाद से मुंबई क्रिकेट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. फिर उन्होंने महाराष्ट्र से घरेलू टूर्नामेंट खेलने का मन बनाया.
शॉ ने जड़ा दोहरा शतक
महाराष्ट्र के लिए शॉ ने इस सीजन दोहरा शतक भी जड़ा था. उन्होंने 156 गेंदों में 222 रनों की पारी खेली थी. 5 मैचों की 7 पारियों में महाराष्ट्र के लिए 67.14 की औसत के साथ 470 रन बनाए हैं. शॉ रणजी में पहले चरण के बाद महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. महाराष्ट्र को मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए ग्रुप बी में जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, चंडीगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गोवा के साथ रखा गया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘ट्रेविस हेड बनने के चक्कर में…’ ऋषभ पंत की लापरवाही ने बिगाड़े फैंस के सुर, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा!
आईपीएल 2026 पर होंगी नजरें
15 दिसंबर को आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में होगा. शॉ की नजरें आगामी ऑक्शन पर होंगी. वह पिछले सीजन अनसोल्ड रहे थे. पिछले सीजन उन्होंने मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 156.34 की स्ट्राइक रेट के साथ 197 रन बनाए थे. इस बार शॉ को अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल 2026 में खेलने की चाहत होगी.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के लिए महाराष्ट्र टीम
पृथ्वी शॉ (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, राहुल त्रिपाठी, अजीम काजी, निखिल नाइक (विकेटकीपर), रामकृष्ण घोष, विक्की ओस्तवाल, तनय सांघवी, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, मंदार भंडारी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, राजवर्धन हंगरगेकर, योगेश डोंगरे और रंजीत निकम.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित या पंत नहीं… केएल राहुल ही क्यों बने टीम इंडिया के वनडे कप्तान? 3 कारणों से गंभीर-अगरकर ने दी जिम्मेदारी!
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
33 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines