डोप टेस्ट में फेल होने के बाद परवेज खान पर लगा सकता है बैन, कभी अमेरिका में गोल्ड जीतकर मचा धमाल

Parvej Khan Dope Test: मिडिल डिस्टेंस रनिंग में भारत के स्टार एथलीट परवेज खान को तगड़ा झटका लगा है। एक डोप टेस्ट में फेल हुए परवेज पर फिलहाल अस्थाई बैन लगाया गया है।

Running Track
विज्ञापन

Parvej Khan Failed Dope Test : भारत के टॉप मिडिल डिस्टेंस रनर यानी मध्यम दूरी के धावक परवेज खान को लेकर बुरी खबर आई है। उन्हें एक डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। अमेरिका में एनसीसीए सर्किट में अपने शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आए परवेज खान को दोषी पाए जाने पर 4 साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है। खान के खिलाफ यह एक्शन नेशनल एंडी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने लिया है।

Advertisment

हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले परवेज खान ने अमेरिका में इसी साल कॉलेजिएट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में जीत हासिल की थी। उनकी जीत का वीडियो खूब वायरल हुआ था। भारत के मशहूर कारोबारी आनंद महिंद्रा ने भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े थे। लेकिन, 19 साल के इस एथलीट के करियर पर भी ड्रग्स का ग्रहण लग गया है। अगर डोपिंग के इस मामले में वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर 4 साल का लंबा प्रतिबंध भी लग सकता है।

अब तक क्या जानकारी आई सामने?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाडा ने परवेज खान को प्रोविजनली सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, इस प्रतिबंध की शुरुआत कब से हुई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इसके अलावा खान ने कौन से प्रतिबंधित सबस्टेंस का इस्तेमाल किया था इस बात की जानकारी भी नहीं मिल पाई है। मगर, यह तय है कि उनका डोप सैंपल नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप (27 से 30 जून) के दौरान लिया गया था जो हरियाणा के पंचकुला में आयोजित की गई थी।

बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

विज्ञापन

परवेज खान ने एसईसी ट्रैक एंड फील्ड आउटडोर चैंपियनशिप 2024 में 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। परवेज अंडर 16 में 800 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। जिसके बाद लगातार 2021–22 में परवेज नेशनल चैंपियन भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ