---विज्ञापन---

खेल angle-right

पेरिस ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाले टॉप-5 देश, किस नंबर पर रहा भारत?

Paris Olympics Medal Top 5 Countries: पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 पदक हासिल किए। नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूके तो वहीं मनु भाकर ने दो पदक हासिल किए। कुल मिलाकर भारत ने पिछले ओलंपिक के मुकाबले एक पदक कम हासिल किया।

---विज्ञापन---

Paris Olympics Medal Top 5 Countries: पेरिस ओलंपिक गेम्स का समापन हो चुका है। ओलंपिक में इस बार कई विवाद भी सामने आए। जिसमें सबसे बड़ा विवाद भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल से ठीक पहले अयोग्य करार देने वाला रहा। विनेश का मामला अभी कोर्ट ऑफ स्पोर्ट्स में है। इस पर जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है। इसी के साथ जेंडर चेंज कराने वाले एथलीट्स के महिला कैटेगरी में हिस्सा लेने पर भी खूब विवाद हुआ। तमाम विवादों के बावजूद ओलंपिक्स में इस बार कई एथलीट्स ने इतिहास रचे। इस महाकुंभ में 200 देशों के 10 हजार से अधिक एथलीटों ने इसमें हिस्सा लिया। आइए जानते हैं कि ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने हासिल किए और टॉप-5 देश कौनसे हैं।

ये हैं ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाले 5 देश 

पेरिस ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाला देश अमेरिका रहा। अमेरिका ने 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज समेत 126 पदक हासिल किए। वह पेरिस ओलंपिक में नंबर-1 देश बना। दूसरे स्थान पर चीन रहा। जिसने 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज समेत 91 मेडल हासिल किए। जापान का स्थान तीसरा रहा। जापान के एथलीट्स ने 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज समेत 45 पदक अपने नाम किए।

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया ने 18 गोल्ड, 19 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज समेत 53 मेडल पर कब्जा जमाया। पांचवें स्थान पर फ्रांस रहा। जिसने 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज समेत 64 पदक हासिल किए। आपको बता दें कि ज्यादा गोल्ड जीतने वाले देश को ऊपर स्थान पर रखा जाता है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया को फ्रांस से ऊपर रखा गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: चलती रेस में दूसरे खिलाड़ी को मारा मुक्का, अब इस खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई

भारत का कौनसा रहा स्थान? 

पेरिस ओलंपिक में मेडल के मामले में भारत का स्थान 72वां रहा। भारत ने इस बार एक भी गोल्ड मेडल हासिल नहीं किया। इसलिए उसका स्थान पाकिस्तान से भी नीचे आया। पाकिस्तान अरशद नदीम के 1 गोल्ड के साथ 62वें स्थान पर रहा। भारत ने एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल हासिल किए। यह टोक्यो ओलंपिक से एक कम है। इस बार भारतीय एथलीट मनु भाकर ने शूटिंग में एक इंडिविजुअल और एक सरबजोत सिंह के साथ मिक्स्ड टीम में जीता। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने सिल्वर, स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में ब्रॉन्ज, हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और अमन सहरावत ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या दुनिया की Sexiest एथलीट ने जीता गोल्ड मेडल? विवाद में आईं; सोशल मीडिया पर हैं 70 लाख फॉलोअर्स

First published on: Aug 11, 2024 10:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola