हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीदरलैंड्स को हराकर भी पाकिस्तान का सुपर 8 में पहुंचना हुआ मुश्किल, जानें पूरा समीकरण

Pakistan Super 8 scenario IN T-20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में जीत हासिल कर चुकी है. हालांकि इस जीत के बाद भी पाकिस्तान का सुपर 8 में पहुंचने का सपना अधूरा रह सकता है.

विज्ञापन

Pakistan Super 8 scenario: 7 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत कर ली है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला गया था. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराकर अपने अभियान की शुरुआत कर ली है. हालांकि पाकिस्तान, नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने में असफल रही है. पाकिस्तान ने केवल 3 गेंदें शेष रहते हुए 3 विकेट से मुकाबला जीता है. ऐसे में सुपर 8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान का पेंच जीत के बाद भी फंस सकता है.

फंस सकता है पाकिस्तान का पेंच

पाकिस्तान ग्रुप A में है. पाकिस्तान पहले ही भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला खेलने से मना कर चुका है. ऐसे में टीम को सुपर 8 में पहुंचने के लिए 3 जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि पाकिस्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज कर चुका है. ऐसे में बचे हुए 2 मैच में पाकिस्तान सुपर 8 में पहुंचने के लिए 2 बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. पाकिस्तान की एक हार या कम मार्जिन से जीत उसे सुपर 8 में पहुंचने से रोक सकती है.

पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचने से बारिश भी रोक सकती है. दरअसल पाकिस्तान का सभी मैच श्रीलंका में है. ऐसे में बारिश की वजह से अगर पाकिस्तान का एक भी मुकाबला रद्द होता है तो टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि श्रीलंका में इन दिनों बारिश के आसार ज्यादा हैं.

विज्ञापन

फिलहाल पाकिस्तान ग्रुप A में 0.240 के नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर है. पाकिस्तान का मुकाबला अब 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होगा, लेकिन पाकिस्तान ने इस मुकाबले का बहिष्कार कर दिया है. इसके बाद पाकिस्तान टीम 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.

ग्रुप A की अंक तालिका

क्रमटीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1️⃣पाकिस्तान110002+0.240
2️⃣नीदरलैंड्स101000-0.240
3️⃣भारत000000–
4️⃣नामीबिया000000–
5️⃣संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)000000–

यह भी पढ़ें- WPL 2026 में छाया इन 10 ग्लैमर क्वीन के हुस्न का जादू, अदाओं से बनाया क्रिकेट फैंस को दीवाना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola