PAK vs AUS: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 23 जनवरी को टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है. बाबर और अफरीदी पाकिस्तान की टी-20 टीम से दूर चल रहे थे. बाबर हाल ही में बिग बैश लीग खेलते हुए नजर आए थे. बाबर ने सिडनी सिक्सर्स की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. उन्होंने हाल ही में सिडनी थंडर के खिलाफ 47 रनों की पारी खेली थी.
29 जनवरी से आगाज
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मुकाबला 31 जनवरी को होना है, जबकि तीसरा मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा. तीनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान इस सीरीज के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां पूरी करना चाहेंगी.
रिजवान और रऊफ को नहीं मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी खेली गई टी-20 सीरीज में दोनों खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी का जिम्मा सलमान अली आगा संभालेंगे. उनके अलावा फखर जमान, साहिबजादा फरहान को भी चुना गया है. तेज गेंदबाजी विभाग में नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर जैसे स्टार खिलाड़ियों को रखा गया है.
ये भी पढ़ें: क्या अंडर19 वर्ल्ड कप में जानबूझकर धीमे खेला पाकिस्तान? जिम्बाब्वे से जीत के बावजूद क्यों उठे सवाल!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक.
ये भी पढ़ें: AFG vs WI: गेंद लगने के बाद मैदान पर ही गिर पड़े रहमानुल्लाह गुरबाज, बाल-बाल बची जान!
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
26 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
57 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
58 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines