हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: 28 साल में दूसरी बार, पाकिस्तान करेगा ऐसा काम, क्या बांग्लादेश की बढ़ेगी टेंशन?

Pakistan vs Bangladesh Test Series: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले स्पिनर अबरार अहमद को रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम बिना स्पिनर के खेलती नजर आ सकती है।

विज्ञापन
Pakistan Test Team

Pakistan vs Bangladesh Test Series: पाकिस्तान की टीम घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। दो मैचों की इस सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त से होगी। टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए अहम होगी। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम एक ऐसा काम करने जा रही है, जो 28 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार है। दरअसल, पाकिस्तान की टीम से अबरार अहमद को हटा दिया गया है। उन्हें शाहीन्स टीम में भेजा गया है। ऐसे में 28 साल में ये सिर्फ दूसरी बार होगा जब पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से फास्ट बॉलिंग अटैक के साथ उतरेगी।

नसीम शाह की वापसी

इस टीम में करीब एक साल के बाद नसीम शाह की वापसी होगी। शाहीन शाह अफरीदी के साथ ही खुर्रम शहजाद और ऑस्ट्रेलिया में प्रभावित करने वाले मीर हमजा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। मोहम्मद अली टीम में अन्य तेज गेंदबाज होंगे।

आमिर जमाल के खेलने की संभावना नहीं

इसी के साथ आमिर जमाल के चोट के कारण पहले टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं है। अबरार के बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम सितंबर 1995 के बाद से घरेलू टेस्ट में केवल दूसरी बार एक्सपर्ट स्पिनर के बिना खेलेगा। हालांकि पाकिस्तान ने 2000 के दशक की शुरुआत में शाहिद अफरीदी के साथ स्पिनर के तौर पर कुछ टेस्ट खेले थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम दिसंबर 2019 में रावलपिंडी में ऑल पेस अटैक के साथ खेली थी।

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मुहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी।

बांग्लादेश की टीम 

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल्लाह, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन। लिटन दास, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नजमुल हुसैन, नुरुल हसन और खालिद अहमद।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola