Lausanne Diamond League 2026: भारत के सुपरस्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीते थे. जिसके बाद वो लुसाने डायमंड लीग 2026 में नजर आए. जहां पर सभी की नजरें उनके ऊपर ही टिकी हुई थी. इस इवेंट में पहले राउंड से ही नीरज चोपड़ा ने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन अंत में उन्होंने दूसरे स्थान पर फिनिश किया. .09 सेंटीमीटर से वो पहले स्थान पर आने से चूक गए. श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा ने पहले पायदान पर फिनिश किया है.
पहले राउंड में ही नीरज का चला जादू
इवेंट के शुरू होने के बाद पहले राउंड में ही श्रीलंका रुमेश थरंगा ने 85.99 मीटर का थ्रो फेंका. जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने 83.54 मीटर का थ्रो करके पहले राउंड में ही दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया था. रुमेश थरंगा ने दूसरे राउंड में 87.06 मीटर का तो वहीं तीसरे राउंड में 88.14 मीटर का थ्रो करके पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया. वहीं नीरज चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 88.05 मीटर का थ्रो किया तो नहीं तीसरे राउंड में सिर्फ 83.72 मीटर का थ्रो किया.
इवेंट में 9 एथलीट थे, लेकिन इन्हीं दोनों के बीच टक्कर देखने को मिली. आखिरी और छठे राउंड में 86.69 मीटर का थ्रो करके पीटर एंडरसन तीसरे स्थान पहुंचे. नीरज चोपड़ा की बात करें तो चौथे राउंड में उन्होंने फाउल कर दिया, तो वहीं 5वें राउंड में उन्होंने थ्रो नहीं करने का फैसला किया. जिसके बाद छठे राउंड में 82.15 मीटर का थ्रो किया. बता दें कि 88.05 मीटर का थ्रो इस सीजन में नीरज चोपड़ा का बेस्ट है. इससे पहले उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो करके सिल्वर जीता था.
ये भी पढ़ें: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, जानिए नीरज चोपड़ा ने अब तक कितने मेडल जीते हैं
अब 27 अगस्त को मैदान पर उतरेंगे नीरज चोपड़ा
डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का अगला इवेंट 27 अगस्त को ज्यूरिख स्विट्जरलैंड में होने वाला है. जहां पर भी अगर नीरज चोपड़ा ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो वो 4 और 5 सितंबर को होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. फाइनल मुकाबला ब्रुसेल्स बेल्जियम में खेला जाने वाला है. जहां पर सिर्फ 6 जैवलिन थ्रो एथलीट ही पहुंच पाएंगे.
श्रीलंका के रुमेश थरंगा और ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वहीं नीरज फिलहाल 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2026 से कमबैक किया था. हालांकि इन दोनों लीग में ही उनके 12 पॉइंट हो चुके हैं. ऐसे में वो फाइनल में पहुंच सकते हैं. बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 2022 और 2025 में डायमंड लीग जीती है. ऐसे में वो ये कारनामा अब तीसरी बार करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत सकते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines