CWG का बदला लेने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे LIVE देखें लुसाने डायमंड लीग

जैवलिन थ्रोट स्टार नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में एक्शन में नज़र आएंगे. उन्हें इस बार कड़ी चुनौती मिलने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि उनके मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं.

Neeraj Chopra
1 / 6
नीरज चोपड़ा ने पुष्टि की है कि वह चोट के कारण 2026 सीजन के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे (PIC Credit -AI)

Neeraj Chopra In Action: हाल ही में ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था. वहां भारतीय जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. अब एक बार फिर उनकी एक्शन में वापसी हो रही है. लुसाने डायमंड लीग में वो अपना जलवा दिखाने वाले हैं. ये लीग उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. लीग का आयोजन स्विट्जरलैंड में होने वाला है. नीरज से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि उनके मुकाबले को आप कैसे लाइव देख सकते हैं. (Photo: AI)

विज्ञापन

कब और कितने बजे होगा लुसाने डायमंड लीग?

कब और कितने बजे होगा लुसाने डायमंड लीग?2 / 6

लुसाने डायमंड लीग का आयोजन आज 21 अगस्त को होने वाला है. इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11.52 बजे से होगी. नीरज चोपड़ा भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनके ऊपर सभी की निगाहें टिकी हैं. नीरज की नजरें डायमंड लीग के फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. (Photo: ANI)

विज्ञापन

कहां देखें लाइव?

कहां देखें लाइव?3 / 6

लुसाने डायमंड लीग का प्रसारण भारत में किसी टीवी चैनल पर नहीं होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डायमंड लीग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगी. भारतीय फैंस वहां पर जाकर नीरज चोपड़ा के एक्शन का मजा ले सकते हैं. उनके अलावा लीग में अन्य टॉप खिलाड़ी भी होंगे. (Photo: ANI)

अन्य टॉप खिलाड़ी भी पेश करेंगे चुनौती

अन्य टॉप खिलाड़ी भी पेश करेंगे चुनौती4 / 6

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के अलावा अन्य बड़े एथलीट भी कम्पीट करेंगे. फैंस को रुमेश पथिरागे, एंडरसन पीटर्स, कर्टिस थॉम्पसन, जाकुब वादलेच, केशॉर्न वॉलकॉट, साइमन वीलैंड, मार्क मिनिशेलो और आर्थर फेलफ्नेर का जलवा भी देखने को मिलेगा. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अरशद नदीम और जर्मनी के जूलियन वेबर इस लीग से हट गए हैं.(Photo: ANI)

विज्ञापन

रुमेश पथिरागे से मिलेगी चुनौती

रुमेश पथिरागे से मिलेगी चुनौती5 / 6

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. उन्होंने जैवलिन में धमाल मचाया हुआ है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पथिरागे ने 89.75 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गोल्ड जीता था. नीरज चोपड़ा सिल्वर के साथ दूसरे नंबर पर रहे. लुसाने डायमंड लीग में अब इन दोनों का आमना-सामना होगा. वहां पर नीरज बदला ले सकते हैं. (Photo: ANI)

नीरज चोपड़ा के लिए अहम है ये लीग

नीरज चोपड़ा के लिए अहम है ये लीग6 / 6

नीरज चोपड़ा पीठ की इंजरी से भी जूझ रहे हैं. चोट के बावजूद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में कम्पीट किया था. कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद नीरज ने स्विट्जरलैंड में अभ्यास किया. उनके लिए डायमंड लीग फाइनल की रैंकिंग में ऊपर पहुंचने के लिए ये प्रतियोगिता काफी महत्वपूर्ण है. वो अभी सातवें नंबर पर हैं. (Photo: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन