ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, जानिए नीरज चोपड़ा ने अब तक कितने मेडल जीते हैं

Commonwealth Games 2026 में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वो मौजूदा दौर के सबसे सफल एथलीट हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने अभी तक कितने मेडल अपने नाम किए हैं.

CWG 2026

Neeraj Chopra (PIC Credit -ANI)

Neeraj Chopra Medals: भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर बॉय नीरज चोपड़ा अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बल पर ग्लोबल आइकॉन बन गए हैं. उन्होंने अपने जस्बे से वर्ल्ड स्‍तर पर डंका बजा दिया. पिछले एक दशक से वो जैवलिन में राज कर रहे हैं. दुनिया के अलग-अलग देशो में शानदार परफॉर्म कर उन्होंने मेडल अपने नाम किए हैं. ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका दबदबा देखने को मिला है. ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वो गोल्ड से चूक गए लेकिन उन्होंने भारतीय फैंस को खुश होने का मौका दिया. आइए आपको बताते हैं कि अभी तक नीरज वर्ल्ड स्तर पर कितने पदक हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने जीते हैं कुल 9 गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं, जिसमें एक गोल्ड और एक सिल्वर है. वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने एक गोल्ड और सिल्वर प्राप्त किया है. डायमंड लीग में उन्हें एक गोल्ड और तीन सिल्वर मिल चुके हैं. इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गोल्ड और सिल्वर उन्होंने जीता है. नीरज को एशियन गेम्स में बड़ी सफलता मिली है. वो दो गोल्ड जीत चुके हैं. एशियन चैंपियनशिप और साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया है. अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें गोल्ड मिल चुके हैं. वहीं अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप उन्होंने एक सिल्वर जीता है. नीरज की इन उपलब्धियों की वजह से ही उन्हें सबसे बेस्ट कहा जाता है.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड से चूके

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हालांकि, वो गोल्ड से चूक गए. उन्होंने इंजरी से वापसी के बावजूद भारत को सिल्वर दिलाया. नीरज 85.83 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे श्रीलंका के रुमेश थारंगा पथिरागे ने गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो किया. वहीं भारत के यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. खैर नीरज से सभी फैंस आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ