एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत सकते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर

Asian Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है. इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल 39 मेडल जीते हैं. जहां पर कुछ स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि इन स्टार खिलाड़ियों ने गोल्ड के बजाय सिल्वर मेडल जीता है, जिससे वो फिलहाल निराश हैं.

Neeraj Chopra
1 / 6
Pic Credit- ANI

Asian Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद अब सभी बड़े भारतीय एथलीट एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. ये टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच खेला जाने वाला है. ये टूर्नामेंट जापान के आइची-नागोया में खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट में भारत के 5 स्टार खिलाड़ियों के ऊपर नजरें रहने वाली है. इन प्लेयर्स ने भले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता हो, लेकिन एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत सकते हैं. (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा 2 / 6

जैवलिन थ्रो के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सिर्फ सिल्वर मेडल ही जीत सके. इंजरी से कमबैक कर रहे स्टार नीरज अब एशियन गेम्स 2026 में अपना प्रदर्शन और बेहतर करके गोल्ड मेडल जीतना चाहेंगे.  (Pic Credit-ANI) 

विज्ञापन

लवलीना बोरगोहेन

लवलीना बोरगोहेन3 / 6

भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद भी उन्हें हार मिली. जिसके कारण ही सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. अब एशियन गेम्स 2026 में वो मेडल का कलर बदल सकती हैं.  (Pic Credit-ANI) 

जादुमणि सिंह

जादुमणि सिंह 4 / 6

मुक्केबाजी में भारत के लिए जादुमणि सिंह ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अच्छा किया था. लेकिन उन्हें भी फाइनल में हार के कारण सिल्वर मेडल ही मिला था. ऐसे में वो भी एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेंगे. (Pic Credit-ANI) 

विज्ञापन

लवप्रीत सिंह

लवप्रीत सिंह 5 / 6

वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है. वो सिर्फ 1 किलो के अंतर से ही गोल्ड मेडल नहीं जीत सके थे. ऐसे में वो इस कमी को दूर करके एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेंगे. (Pic Credit-ANI) 

गुलवीर सिंह

गुलवीर सिंह 6 / 6

लॉग डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर और 5,000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. हालांकि वो गोल्ड मेडल अपने नाम नहीं कर सके. गुलवीर सिंह अब इस कम को एशियन गेम्स 2026 में दूर करना चाहेंगे.  (Pic Credit-ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन