Neeraj Chopra Makes History: भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में एक बार फिर कमाल कर दिया। उन्होंने डायमंड लीग 2025 के फाइनल में हिस्सा लिया था। वो यह खिताब भले ही नहीं जीत पाए हैं लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया है। नीरज दूसरे पायदान पर रहे और उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है कि वो सभी के बीच मिसाल बन गए हैं।
नीरज दूसरे पायदान पर रहे
डायमंड लीग जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा के अलावा जूलियन वेबर और केशोर्न वाल्कॉट मौजूद थे। पहले राउंड में चोपड़ा ने 84.35 मीटर भाला फेंका और तीसरे पायदान पर रहे। इस राउंड में जूलियन वेबर का पलड़ा भारी रहा। दूसरे राउंड में नीरज ने 82 मीटर भाला फेंका। हालांकि, जूलियन वेबर ने 91.37 मीटर भाला फेंकते हुए इस राउंड में भी जीत दर्ज की। इसके बाद लगातार तीन राउंड में भारतीय खिलाड़ी ने फाउल किया। छठे और आखिरी राउंड में नीरज की किस्मत चमकी और उन्होंने 85.01 मीटर भाला फेंक दिया। इसी के चलते वो डायमंड लीग के फाइनल में दूसरे पायदान पर रहे।
डायमंड लीग में लगातार तीसरे साल किया ये कारनामा
डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया। 2022 में उन्होंने फाइनल जीता था। इसके बाद 2023 और 2024 में वो दूसरे पायदान पर रहे। इस साल भी फाइनल में वो दूसरे स्थान पर रहे। लगातार तीन साल से वो अपनी पोजीशन पर बने हुए हैं। उन्होंने भारत का नाम डूबने से बचाया और पिछले कुछ सालों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा।
हर प्रतियोगिता में दिख रहा नीरज का जलवा
नीरज ने शानदार प्रदर्शन द्वारा एक और बढ़िया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो 2021 से लगातार हर एक टूर्नामेंट में टॉप 2 में आ रहे हैं। 2021 के टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। नीरज 21वीं सदी के पहले मेल खिलाड़ी हैं, जो लगातार टॉप 2 में 26 बार फिनिश किए हैं। यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है और वो इसे आने वाली प्रतियोगिताओं में भी जारी रखना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें:- Diamond League 2025 Final: नीरज चोपड़ा का टूटा सपना, जूलियन वेबर ने जीता खिताब
संबंधित खबरें
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
22 hrs agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
2 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
2 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
2 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
3 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
3 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
5 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
5 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
5 days agoभारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines