Team India Next Hockey Match: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मुकाबला जीता. उनकी भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी और इस मैच में 5-3 से टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके दूसरे राउंड में जगह बनाई. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मैच में हार मिली थी. इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ उनका तीसरा मैच काफी अहम बन गया था. हालांकि, भारत ने दबाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करके अगले राउंड का टिकट कटाया. सभी के मन में सवाल होगा कि भारत का अगला मैच कब होगा. आइए जानते हैं किस दिन भारतीय टीम एक्शन में नजर आएगी.
कब होगा भारत का अगला मैच?
टीम इंडिया ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने के बाद पूल E में अपनी जगह पक्की कर ली है. दरअसल, पूल E में ग्रुप A और ग्रुप D की टॉप 2 टीमें होंगी. भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप 2 में रही, जिसके चलते उन्होंने दूसरे राउंड में जगह बना ली. भारत के पूल E के मैच 22 अगस्त से शुरू होने वाले हैं.
पूल E में भारत को दो मैच खेलने हैं और यहां से उनका सेमीफाइनल का रास्ता तय होगा. ग्रुप A में अभी नीदरलैंड, जापान, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड हैं. नीदरलैंड ने दो मैचों में दो जीत के साथ पूल E में स्थान पक्का कर लिया है. अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम पूल E में अपनी जगह पक्की करेगी. अभी यह तय नहीं है कि भारतीय टीम किससे भिड़ेगी, लेकिन उनका अगला मैच 22 अगस्त को होगा.
ये भी पढ़ें:- ‘ये बचकानी गलतियां…’, पाकिस्तान पर जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, बताया कहां हुई चूक
पूल E में भारत का शेड्यूल
- 22 अगस्त 2026: भारत vs पूल A की पहली टीम (वैगनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन)
- 24 अगस्त 2026: भारत vs पूल A की दूसरी टीम (वैगनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन)
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को क्या करना होगा?
टीम इंडिया ने दूसरे राउंड में जगह बना ली है और अब उनका लक्ष्य सेमीफाइनल होगा. पूल E में भारत को अपने दोनों मैच जीतने की सख्त जरूरत है. पूल E में चार टीमें होंगी और सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी. इसी वजह से भारत को टॉप 2 में रहना होगा. बता दें कि विजेता टीम 28 अगस्त को सेमीफाइनल खेलेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, 5-3 से जीता मुकाबला
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
8 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
10 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines