IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, 5-3 से जीता मुकाबला

IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 5-3 से करारी शिकस्त दी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाया.

IND vs PAK Image Credit: X

IND vs PAK Image Credit: X

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 19 अगस्त को नीदरलैंड के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और पाकिस्तान को बैकफुट पर रखा. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 2-0 से बढ़त बनाए रखी. भारत की ओर से पहला गोल हरमन ने ही दागा था. भारत ने ये मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान को धूल चटा दी.

विज्ञापन

भारत ने पहले हाफ में बनाई थी 4-2 की बढ़त

हरमन ने पेनल्टी कॉर्नर को ड्रैग-फ्लिक में बदलते हुए भारत के लिए पहला गोल 6वें मिनट में दागा. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरा गोल 11वें मिनट में किया और पाकिस्तान को बैकफुट पर कर दिया, ये गोल मंदीप सिंह की स्टिक से आया. पहले क्वार्टर में इस तरह भारत ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी.

विज्ञापन

इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने अपना दूसरा गोल दागते हुए भारत को 3-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद पाकिस्तान ने वापसी करने की कोशिश की और इसमें सफल भी हुए. पाक के हन्नान शाहिद ने देश के लिए पहला गोल दागकर स्कोर 3-1 पर कर दिया.

इसके बाद भारत ने जवाब में 24वें मिनट में एक और गोल दागा. अभिषेक ने 4-5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चकमा देते हुए गोल गाला और स्कोर 4-2 कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से सुफियान ने पाक के लिए दूसरा गोल दागा. इस तरह हाफ टाइम में भारत ने 4-2 से बढ़त बनाई.

विज्ञापन

दूसरे हाफ में भारत ने दागे 1 गोल

दूसरे हाफ में भारत ने केवल 1 गोल दागा. हार्दिक सिंह ने पेनल्टी शूट आउट में ये गोल 34वें मिनट में दागा था. इसके बाद पाकिस्तान ने 45वें मिनट में अपना तीसरा गोल किया. लेकिन इसके बाद पाक खेल में काफी पीछे हो गई और भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी क्वार्टर में डिफेंसिव खेल दिखाया. इस तरह भारतीय टीम ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ