'ये बचकानी गलतियां...', पाकिस्तान पर जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, बताया कहां हुई चूक

Harmanpreet Singh: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से करारी हार थमाई. इस जीत के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह अपनी टीम की एक गलती से निराश दिखाई दिए.

harmanpreet singh ind vs pak

हरमनप्रीत सिंह का बड़ा बयान (Image: AI Generated and ANI)

Harmanpreet Singh: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर हरा दिया. भारत को टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए इस मैच में जीत की सख्त जरूरत थी और टीम ने 5-3 से जीत दर्ज की. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अमूमन खिलाड़ियों पर दबाव रहता है लेकिन टीम इंडिया ने दिखा दिया कि क्यों वह बेहतर टीम है. इस जीत के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह अपनी टीम की कुछ गलतियों से बेहद निराश नजर आए.

विज्ञापन

क्यों नाखुश हैं हरमनप्रीत सिंह?

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन की प्रशंसा की लेकिन वह एक चीज को लेकर नाखुश थे. हरमनप्रीत ने बताया कि टीम गेंद पर कब्जा करने के बावजूद उसे अपने पास रखने में असफल हो रही थी. गेंद अपने पास नहीं रखने से मैच हाथ से फिसलने का खतरा रहता है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप 25 मीटर के एरिया में गेंद अपने पास रख रहे हैं, तो फिर हमें उसे अपने पास बनाए रखना चाहिए. हम बचकानी गलतियां कर रहे हैं, जिनसे बचा जा सकता है.’

विज्ञापन

हरमनप्रीत सिंह ने आगे कहा, ‘दो मैचों में हमने तीसरे क्वार्टर में धीमी शुरुआत से बचने का प्लान बनाया था लेकिन एक बार फिर हमने यही गलती कर दी. अगले मैच से पहले हमें काफी कुछ सीखने को मिला. अगर आप सर्किल में हमारी एंट्री, गेंद पर कब्जे और मौकों पर नजर डालें, तो हमने अच्छा किया.’

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की भारत की तारीफ

FIH हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के सुफियान खान ने भारत की तारीफ की. उन्होंने यह भी माना कि भारत उनसे बेहतर टीम है और अब एशियन गेम्स में वो अपनी स्किल्स पर काम करके वापसी करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हमने काफी गलतियां की और हमें मेहनत करने की जरूरत है. भारत काफी अच्छी टीम है और उम्मीद है कि हम अगले महीने एशियन गेम्स में पहले से बेहतर प्रदर्शन करके वापसी करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ