IND vs SL: कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर टीम इंडिया को दिलाई 165 रनों से बड़ी जीत

Manav Suthar: मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट झटके और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. कई लोग मानव के सफर के बारे में जानना चाहते हैं. आइए पता करते हैं कि मानव कौन हैं और उनका क्रिकेट करियर कैसा रहा है.

manav suthar against sri lanka
1 / 7
कौन हैं मानव सुथार? (Image: ANI)

Manav Suthar: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी की. टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से हर एक मैच महत्वपूर्ण है. ऐसे में मानव सुथार भारत के लिए बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. मानव फैंस के बीच बहुत जल्दी लोकप्रिय हुए हैं और हर कोई उनके करियर एवं निजी जीवन के बारे में जानना चाहता है. आइए पता करते हैं कि मानव सुथार ने कैसे क्रिकेट खेलना शुरू किया और वह सिर्फ दो मैचों में कैसे टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज बन गए हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

मानव सुथार का क्या है रोल?

मानव सुथार का क्या है रोल?2 / 7

मानव सुथार स्पिन ऑलराउंडर हैं. वह लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं. मानव घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और IPL में वह गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

कैसी रही मानव सुथार की शुरुआत?

कैसी रही मानव सुथार की शुरुआत?3 / 7

मानव सुथार का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर में 3 अगस्त 2002 को हुआ था. उनके पिता जगदीश कुमार PT टीचर थे और पहले क्रिकेट खेला करते थे. पिता ने मानव सुथार की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें लोकल क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया. (Image: ANI)

बल्लेबाज से गेंदबाज बने सुथार

बल्लेबाज से गेंदबाज बने सुथार4 / 7

मानव सुथार ने शुरुआत में बल्लेबाज के तौर पर ट्रेनिंग शुरू की थी और वो मीडियम पेसर थे. अकादमी के कोच धीरज शर्मा ने देखा कि मानव में सफल स्पिन गेंदबाज बनने की खूबियां हैं. उन्होंने इसी पर फोकस किया. (Image: ANI)

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में मचाया कहर

घरेलू क्रिकेट में मचाया कहर5 / 7

मानव सुथार ने 2022 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और पहले ही सीजन में 6 मैच खेलते हुए 39 विकेट झटके. मानव ने खुद को बल्ले से भी साबित किया. इसके बाद उन्होंने इंडिया A के लिए भी अच्छी गेंदबाजी की. (Image: ANI)

अफगानिस्तान के खिलाफ किया डेब्यू

अफगानिस्तान के खिलाफ किया डेब्यू6 / 7

मानव सुथार को घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली. मानव ने पहले ही मैच में 6 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने. (Image: ANI)

विज्ञापन

गॉल टेस्ट में झटके 10 विकेट

गॉल टेस्ट में झटके 10 विकेट7 / 7

अपने टेस्ट करियर के दूसरे ही मैच में मानव सुथार ने कमाल कर दिया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट झटके और दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए. वह इस मैच में कुल 10 विकेट लेने में सफल हुए. (Image: ANI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन