News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs England 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया बर्मिंघम में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में भारतीय खिलाड़ी खूब मेहनत कर रहे हैं। पिछले मैच में टीम इंडिया की तरफ से 8 कैच छूटे थे, जिसके चलते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इनमें से कई कैच सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने छोड़े थे। जिसके बाद अब जायसवाल पर गाज गिरती हुई दिखाई दे रही है।
लीड्स टेस्ट में यशस्वी जायसवाल स्लिप कॉर्डन का हिस्सा थे और फील्डिंग के दौरान उनसे कई कैच भी छूटे थे। जिसका असर मैच रिजल्ट पर भी देखने को मिला था। वहीं दूसरे मैच के लिए सभी खिलाड़ी कैचिंग की जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस दौरान स्लिप कॉर्डन में यशस्वी जायसवाल नहीं दिखाई दिए। उनकी जगह स्लिप में साईं सुदर्शन को फील्डिंग करते हुए देखा गया।
Looks like Sai Sudharsan will replace Yashasvi Jaiswal in the slips. YBJ doing silly point/short leg drills while Sai trains with rest of the slip fielders. pic.twitter.com/kYfvDMDYX7
— Sahil Malhotra (@Sahil_Malhotra1) June 30, 2025
वहीं मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डोशेट ने कहा कि “हम हमेशा से कैचिंग विभाग में गहराई चाहते हैं। यशस्वी हमेशा से एक अच्छे कैच रहे हैं और पहले टेस्ट मैच के बाद हम उनका आत्मविश्वास बनाए रखना चाहते हैं। शॉर्ट लेग फील्डिंग की एक अच्छी पोजीशन होती है। हम यहां पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाहते हैं। यशस्वी को स्लिप से बाहर रखने का उद्देश्य उनको आराम देना है उसके हाथ काफी दर्द कर रहे हैं।”
वहीं पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्लेबाजी में प्रदर्शन शानदार रहा था। मैच की पहली पारी में जायसवाल ने शतक लगाया था। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी, हालांकि दूसरी पारी में वे महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, ऐसे में अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी में जायसवाल से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की जरुरत होगी।
ये भी पढ़ें:- कैसा रहा था विराट कोहली का टेस्ट डेब्यू? दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज का बने थे शिकार
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।