New Zealand vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत बेहद खराब रही है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा है। पहले ही टीम मैच में पाकिस्तान की टीम की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मैच में पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है। फैंस पाकिस्तान टीम की सोशल मीडिया पर क्लास लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उड़ा पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक
पाकिस्तान की टीम पहले टी20 मैच में महज 91 रन पर ढेर हो गई थी। टीम के सलामी बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। 9 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट को जमकर सुनाना शुरू किया।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: 4 विकेट लेने वाला गेंदबाज नहीं बना प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
बाबर आजम की वापसी की उठी मांग
इस टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की नई टीम पहुंची है। टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है। वहीं इस टी20 सीरीज से स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर रखा गया है। जिसके बाद कुछ फैंस पाकिस्तान की टी20 टीम में बाबर आजम की वापसी की मांग करने लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान, बताया कहां हुई गलती
8 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए थे। जिसमें दोनों सालामी बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस (0) और हसन नवाज (0) भी शामिल रहे। इसके अलावा इरफान खान (1 रन), शादाब खान (3 रन), अब्दुल समद (7 रन), शाही अफरीदी (1 रन), अबरार अहमद (2 रन) और मोहम्मद अली 1 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
51 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
57 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines