NZ vs PAK: हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान, बताया कहां हुई गलती

New Zealand vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही टी20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद पाकिस्तान के नए कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान सामने आया है।

NZ vs PAK Salman Agha

NZ vs PAK Salman Agha

New Zealand vs Pakistan 1st T20I: चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम अब न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। न्यूजीलैंड के दौरे पर पाकिस्तान की टीम नए कप्तान और कुछ नए खिलाड़ियों के साथ पहुंची है। इस दौरे के लिए पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में हैं। सीरीज के पहले ही मैच में पाकिस्तान को मेजबान न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान के नए कप्तान सलमान अली का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने हार का कारण बताया।

विज्ञापन

हार के बाद क्या होले सलमान अली आगा?

पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस दौरे पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम से बाहर हैं। वहीं हार के बाद टीम के नए कप्तान सलमान अली आगा ने बताया “यह मुश्किल था, हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन हमें फिर से एकजुट होने की जरूरत है (डुनेडिन से पहले)। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, बेहतरीन क्षेत्रों में, थोड़ी सीम मूवमेंट भी थी।”

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा “हम बैठेंगे, बातचीत करेंगे और अगले गेम के बारे में सोचेंगे। हमारे पास तीन डेब्यूटेंट थे, वे जितने अधिक मैच खेलेंगे, उतना ही सीखेंगे। न्यूजीलैंड में नई गेंद थोड़ी कारगर साबित होती है, हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं और हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।”

विज्ञापन

महज 91 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 18.4 ओवर में महज 91 रन पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। पाकिस्तान की तरफ से खुशदिल ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जैकब ने 4 विकेट चटकाए थे। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड इस आसान से लक्ष्य को 10.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ