New Zealand vs West Indies: वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली. बारिश की वजह से मुकाबला 34 ओवर का खेला गया था. न्यूजीलैंड ने मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया और अपने नाम कर लिया. आइए रोमांचक मुकाबले पर एक नजर डालते हैं. न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने 7 ओवर में 42 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन को 3 सफलता मिली.
वेस्टइंडीज ने पहले की थी बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 34 ओवर में 247 रन बनाए थे. टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि वेस्टइंडीज को पहला झटका जॉन कैंपबेल के रूप में लगा. उन्होंने 17 गेंदों में 4 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एकीम ऑगस्टे ने 31 गेंदों में 22 रन बनाए. वहीं, कीसी कार्टी ने 12 गेंदों में 7 रन बनाए थे. नंबर 4 पर शाई होप ने 69 गेंदों में 109 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 13 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. वेस्टइंडीज ने 34 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247/9 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने किया Ashes Series के पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, आर्चर-वुड की हुई वापसी, इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता
न्यूजीलैंड ने हासिल किया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 33.3 ओवर में 248/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 84 गेंदों में शानदार 90 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 13 चौके अपने नाम किए. वहीं रचिन रवींद्र ने भी 46 गेंदों में 56 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा टॉम लैथम ने 29 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. हालांकि न्यूजीलैंड की जीत संभव नहीं हो पाती अगर मिचेल सेंटनर अंत में 15 गेंदों में 34 रनों की पारी नहीं खेलते.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma को ICC रैंकिंग में लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खेल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines