T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें तैयारियों को पूरा करने में लगी हैं. कुल 20 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेने वाली हैं. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. वर्ल्ड कप से पहले ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार गेंदबाज वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. ये अफगानिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी से करेगी, जहां टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा.
टीम को लगा बड़ा झटका
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. क्रिकइन्फो के मुताबिक तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और अगले महीने से शुरू होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. इस महीने की अंत में नवीन की सर्जरी होगी. इससे पहले वह कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर हो गए थे. नवीन अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने देश के लिए कई बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 3rd ODI में नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग 11 से बाहर बैठना तय? कोच ने ही दे डाला बड़ा हिंट
26 साल के नवीन ने अफगानिस्तान के लिए 15 वनडे मैच में 22 विकेट लिए हैं, जबकि 48 टी-20 मैच में उन्होंने 67 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में उन्होंने साल 2024 में अफगानिस्तान के लिए आखिरी मुकाबला खेला था. फिलहाल बोर्ड ने उनके रिपलेसमेंट की घोषणा नहीं की है.
वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का शेड्यूल
| तारीख (2026) | विपक्षी टीम | समय (IST) | स्थान (Venue) |
| 8 फरवरी | न्यूजीलैंड | सुबह 11:00 बजे | एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 11 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका | सुबह 11:00 बजे | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 16 फरवरी | यूएई (UAE) | सुबह 11:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 19 फरवरी | कनाडा | शाम 07:00 बजे | एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आफगानिस्तान का फुल स्क्वाड
राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: पहले मैच में फ्लॉप होकर भी इतिहास रच गए Vaibhav Suryavanshi, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि










