Namibia batsman Loftie Eaton breaks record : नामीबिया के बल्लेबाज जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने नेपाल के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी खेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह शतक महज 33 गेंदों पर जड़ दिया । इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्ला के नाम था। जिन्होंने 2023 में नामीबिया के खिलाफ ही 34 गेंदों पर शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पर मंगलवार को जान निकोल लॉफ्टी ईटन नेपाल के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए जान निकोल लोफ्टी ईटन ने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
नेपाल के खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले नेपाल के कुशल मल्ला के नाम दर्ज था। उन्होंने 2023 में नामीबिया के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उस समय कुशल मल्ला ने साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ा था। पर अब नामीबिया के बल्लेबाज जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने नेपाल के खिलाफ ही सबसे तेज शतक ठोक कर इतिहास रच दिया है।
मुश्किल परिस्थितियों में आकर खेली शतकीय पारी
नेपाल के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में आकर जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने यह पारी खेली थी। दरअसल एक समय नामीबिया ने 10 ओवर में 62 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। पर उसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने पहली गेंद से की आक्रामक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मैदान के हर तरफ अपने बेहतरीन शॉट लगाए थे। देखते ही देखते उन्होंने महज 33 गेंदों पर ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक बना दिया।
निकोल लॉफ्टी की इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 280.56 का था। उन्होंने नेपाल के हर गेंदबाज के खिलाफ बड़े शॉट खेले। जिसके दम पर एक समय 10 ओवर में 62 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद उन्होंने नामीबिया को निर्धारित 20 ओवर में 206 रन तक पहुंचाया।
ये भी पढे़ें- PSL 2024 : मां के सामने बाबर आजम ने खेली आतिशी पारी, मैच के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
नामीबिया ने मारी बाजी
27 फरवरी मंगलवार से नेपाल में ट्राई नेशन टी20I सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच नामीबिया और नेपाल के बीच खेला गया था। इस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जान निकोल लॉफ्टी ईटन की आतिशी पारी के दमपर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा करती है। जिसके जवाब में नेपाल की टीम 18.5 ओवर में 186 रन पर ही ढेर हो जाती है। बता दें कि नेपाल की तरफ से कप्तान रोहित पौडेल ने 24 गेंदों पर 42 और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 32 गेंदों पर 48 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। पर वह अभी टीम का जीत की दहलीज पार नहीं करवा पाए थे।
ये भी पढे़ें- RCB vs GGT: आरसीबी के सामने गुजरात की चुनौती, DREAM11 टीम में इन 5 खिलाड़ियों को जरूर करें शामिल
तीन टीम ले रही है सीरीज में भाग
नेपाल में खेली जा रही ट्राई नेशन टी20I सीरीज में तीन टीमें भाग ले रही है। इसमें नेपाल और नामीबिया के अलावा तीसरी टीम नीदरलैंड की है। बता दें कि इस सीरीज के सारे मुकाबले त्रिभुवन विश्वविद्यालय इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। नेपाल को अपने पहले मैच में ही नामीबिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब दूसरे मैच में नेपाल को नीदरलैंड के खिलाफ भिड़ना है। नेपाल टीम के फैंस को उम्मीद होगी की उनकी टीम दूसरे मैच में शानदार वापसी करेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines