PSL 2024 Babar Azam Score Century Front of mother Peshawar Zalmi

PSL 2024 : मां के सामने बाबर आजम ने खेली आतिशी पारी, मैच के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

PSL 2024, Babar Azam Century Mother Reaction : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में खूब धमाल मचा रहे हैं। बाबर आजम ने सोमवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। बाबर ने यह शतक उनकी मां के सामने लगाया था।

PSL 2024,Babar Azam Score Century In Front of Mother : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सोमवार को पेशावर जाल्मी की तरफ से खेलते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ आतिशी पारी खेली। इस पारी की खास बात यह थी कि बाबर आजम ने पहली बार मैदान पर उनकी मां के सामने कोई शतक लगाया था। बता दें कि बाबर आजम की मां पहली बार उनका मैच देखने मैदान पर पहुंची थीं। मैच के बाद खुद बाबर आजम ने बताया कि उनकी मां पहली बार उनका मैच देखने मैदान पर आईं हैं। जिसके बाद यह उनके करियर का बेहद खास शतक भी है। बता दें कि बाबर आजम ने सोमवार को खेले गए मैच में 63 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

मां को लेकर बाबर ने कही यह बात

बाबर आजम इस समय पेशावर जाल्मी की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं वह इस लीग में कमाल की फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि बाबर आजम  पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस्लामाबाद जाल्मी के खिलाफ जीत के बाद बाबर आजम ने कहा कि मेरी मां पहली बार मेरा मैच देखने के लिए मैदान पर आईं हैं। जिसे देखने के बाद मैं काफी खुश हूं। बाबर ने आगे कहा कि वह हमेशा मेरा मैच घर पर ही देखा करती हैं। पर उनके सामने शतक लगाना मेरे लिए काफी गर्व की बात है। बाबर ने आगे कहा कि यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ शतक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबर के स्ट्राइक रेट पर उठते रहे हैं सवाल

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर अकसर सवाल उठते रहे हैं। पर उन्होंने इस्लामाबाद के खिलाफ यह शतक लगाकर सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। बाबर ने 63 गेदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए थे। बाबर की इस पारी में 14 चौके और 2 सिक्स शामिल थे। उनकी इस पारी की खास बात यह थी कि बाबर आजम ने यह शतक 176.19 के स्ट्राइक रेट से बनाया था। जिसके बाद उनके बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वाले आलोचकों का भी यह स्ट्राइक रेट देखने के बाद मुंह बंद हो गया है और वह भी बाबर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पेशावर जाल्मी ने जीता मैच

पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के शतक की बदौलत 20 ओवर में 201 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इस्लाबाद यूनाइटेड ने भी कॉलिन मुनरो के 71 रन और आजम खान 30 गेंदों पर 75 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में सिर्फ 193 रन ही बनाए थे और 8 रन से यह मैच गंवा दिय। बाबर आजम को शतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ