MI vs SRH: आईपीएल 2025 का कारवां 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुका है, जहां पर मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। अब तक खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों ने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। एमआई ने 6 मैच में 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबिक हैदराबाद ने भी अब तक खेले गए 6 मैच में केवल 2 ही मैच जीते हैं। दोनों टीमों की निगाहें तीसरी जीत पर हैं। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के लिए आए। आज सिक्का हार्दिक के पक्ष में गिरा। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
MI WON THE TOSS & DECIDED TO BOWL FIRST…!!!! pic.twitter.com/cU8Ch2Huy6
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 17, 2025
क्या बोले पैट कमिंस?
टॉस हारने के बाद हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी। उन्होंने कहा कि यह ठीक है। यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है। वही साइड। मुझे लगता है हमें एक अच्छा ब्रेक मिला, कुछ अभ्यास सत्र हुए और अब हम यहां हैं, पांच दिन ऐसे ही बीत रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने बताई पहले गेंदबाजी करने की वजह
टॉस जीतने के बाह पांड्या ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि इसका बहुत कुछ ओस से लेना-देना है, कल रात ओस थी और वानखेड़े में हमेशा दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना बेहतर होता है। हर कोई जानता था कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा और इसी वजह से हम करीब आ गए।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, करण शर्मा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
9 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines