मुंबई ने सीजन की पहली जीत 50 रनों दर्ज कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 145 रनों पर सिमट गई थी.
Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मैच नंबर 3 मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने हुई थीं. मुंबई को पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दिल्ली अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरी थी. दिल्ली ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नैट साइवर ब्रंट ने मुंबई की ओर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि हरमनप्रीत ने भी धमाकेदार अर्धशतक बनाया. मुंबई ने 20 ओवर में 195 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटवल्स 50 रनों से पीछे रह गई. मुंबई ने सीजन की पहली जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें: WPL 2026: पहली जीत के लिए MI-DC में होगी आर-पार की लड़ाई, जानें प्लेइंग 11, पिच और LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: Full Squad
MI का पूरा स्क्वाड: हीली मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी.
DC का पूरा स्क्वाड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजनन कप्प, ऐलाना किंग, लाॅरा वोल्वार्ट, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नु मनी, लिजेल ली, तानिया भाटिया, निकि प्रसाद, नल्लापुरेड्डी श्री चराणी, दीया यादव, ममता माडीवाला, नंदनी शर्मा और लूसी हेमिल्टन.
दिल्ली कैपिटल्स को 17.1 ओवर में आठवां झटका लगा. चिनेल हेनरी 33 गेंदों में 56 रन बनाकर चलती बनी. इसके अलावा मिन्नू मणि के रूप में दिल्ली को 9वां झटका लगा है. 18.3 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 145/9 है.
स्नेह राणा के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका लगा है. उन्होंने 11 गेंदों में 11 रन बनाए. 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 108/7 है.
14 ओवर का खेल खत्म हो गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं. क्रीज पर चिनेल हेनरी 22 गेंदों में 37 और स्नेह राणा 8 गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं.
दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लग चुका है. 11.4 ओवर में निकी प्रसाद 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं. 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 88/6 है.
दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/5 है. क्रीज पर निकी प्रसाद और चिनेल हेनरी बल्लेबाजी कर रही हैं. दिल्ली को 66 गेंदों में 135 रन बनाने हैं.
दिल्ली को बैक टू बैक 2 झटके लगे हैं. 4.5 ओवर में निकोला कैर आउट हो गईं. उन्होंने 5 गेंदों में 9 रन बनाए, जबकि 5.2 ओवर में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम का साथ छोड़ दिया. वह 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गईं.
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में लिजेल ली और शेफाली वर्मा उतर चुकी हैं. दिल्ली 3 ओवर में 15 रन बना चुकी है. टीम को औसतन शुरुआत मिली है.
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 195/4 रन बनाए हैं. नैट साइवर ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 और हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में 74 रन बनाए हैं. कौर ने 8 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. दिल्ली को जीत के लिए 196 रन बनाने होंगे.
हरमनप्रीत कौर अर्धशतकीय पारी खेलकर बल्लेबाजी कर रही हैं. 35 गेंदों में वह 55 रन बनाकर खेल रही हैं.
16.3 ओवर में मुंबई ने 150/3 रन बना लिए हैं. हरमनप्रीत 45 और निकोला 16 रन पर खेल रही हैं.
नैट साइवर ब्रंट 46 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्होंने 13 चौके अपने नाम किए. 15.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 131/3 है. क्रीज पर निकोला कैरी उतरी हैं.
मुंबई की ओर से नैट साइवर ब्रंट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल दी है. वह 34 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रही हैं. 11.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 84/2 है.
9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई 68/2 रन बना चुकी है. नैट साइवर ब्रंट 27 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रही हैं. जबकि हरमन 8 गेंदों में 5 रन पर खेल रही हैं.
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता मिल चुकी है. जी कामेलिनी 19 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 54/2 है. क्रीज पर हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने के लिए आई हैं.
6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. मुंबई का स्कोर 43/1 है. जी कमलिनी 16 गेंदों में 8 और नैट साइव ब्रंट 20 गेंदों में 32 रनों पर खेल रहे हैं. मुंबई का स्कोर 47/1 है.
दिल्ली को पहली सफलता अमेलिया केर के रूप में मिली है. वह गोल्डन डक का शिकार हो गईं. 2.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 18/1 है.
दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. अमेलिया केर और गुनालन बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी हैं.
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (सी), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
अमेलिया केर, जी कमलिनी (डब्ल्यू), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता.
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी.
दोनों टीमें टॉस को अपने नाम करना चाहेंगी. मुंबई कल ही आरसीबी के खिलाफ इसी मैदान पर मुकाबला गंवा चुकी है. आरसीबी ने 3 विकेट से पहला मैच जीता था.
साल 2023 में महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी. अब तक खेले गए 3 सीजन में दिल्ली ने तीनों ही बार फाइनल खेला है. हालांकि टीम एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है.
इस मैच में हरमनप्रीत कौर पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. वह आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटी थीं.
शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, मिन्नू मणि, मारिजन कैप, चिनेली हेनरी, स्नेह राणा, अलाना किंग, एन श्री चरणी, तानिया भाटिया, नंदनी शर्मा.
हीली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार.
दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार जेमिमा रोड्रिग्स को अपना कप्तान नियुक्त किया था. उन्होंने महिला वनडे विश्व कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. वह अपनी कप्तानी में दिल्ली को पहला मुकाबला जिताना चाहेंगी.










