MI vs RCB: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 20 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुंबई को पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से गंवाना पड़ा था। इस लिहाज से मुंबई अपना आगामी मैच जीतने की नियत से उतरने वाली है। पिछले मैच में रोहित शर्मा चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। हालांकि आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के खेलने की संभावना है। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी का पत्ता साफ हो सकता है।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतर सकते हैं। हालांकि अब तक खेले गए 3 मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है। लेकिन रोहित के पास आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। जबकि विल जैक्स का प्लेइंग इलेवन से पत्ता साफ हो सकता है।
ऐसा हो सकता है मध्यक्रम
नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। नंबर 3 पर उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। सूर्या ने 43 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा नंबर 4 पर नमनधीर को मौका मिलने की उम्मीद है। नमनधीर ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 24 गेंदों में 46 रन बनाए थे। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा विग्नेश पुथुर को मिल सकता है। वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अश्विन कुमार, ट्रेंट बोल्ट के अलावा जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है। जबकि दीपर चाहर का पत्ता साफ हो सकता है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, तिलक वर्मा , मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह , अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट
यह भी पढ़ें: MI vs RCB: बुमराह की वापसी से बदल जाएगी मुंबई इंडियंस की Playing 11, किसका कटेगा पत्ता?
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
58 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines