MS Dhoni Retirement Post: आज का दिन भारतवासियों के लिए बेहद खास है, इस दिन भारत को आजादी मिली थी। भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर कोई आजादी के रंग में रंगा है। वहीं क्रिकेट इतिहास में भी 15 अगस्त का दिन टीम इंडिया के महान कप्तान एमएस धोनी के लिए भी याद रखा जाता है। दरअसल 15 अगस्त 2020 को एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अलविदा कह दिया था। धोनी की पोस्ट का वो खास गाना और उनका कैप्शन आज भी लोगों के जहन में रहता है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धोनी की रिटायरमेंट पोस्ट का कैप्शन वायरल हो रहा है।
क्या धोनी के कैप्शन का मतलब?
अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी ने रिटायरमेंट की खबर फैंस के साथ साझा की थी। इस दौरान उन्होंने ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है…’ गाना लगाया था। इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन में धोनी ने लिखा था कि मुझे 1929 बजे से रिटायर समझा जाए। आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वहीं फैंस का ध्यान बार-बार एक चीज पर गया वो था ‘1929 बजे’ दरअसल इसका मतलब था 7 बजकर 29 मिनट। यानी धोनी ने कहा था कि मुझे 7 बजकर 29 मिनट से रिटायर समझा जाए।
ऐसा रहा था धोनी का क्रिकेट करियर
एमएस धोनी टीम इंडिया के सबसे महान कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्ऱॉफी तक अपने नाम की थी। धोनी विकेट के पीछे से ही मैच का रुख बदल देते थे। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले थे।
90 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 4876 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक निकला था। इसके वनडे क्रिकेट में धोनी ने 10773 रन बनाए थे। वनडे में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में धोनी ने 1617 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे थे।
ये भी पढ़ें:-स्वतंत्रता दिवस पर कोच गौतम गंभीर की खास पोस्ट वायरल, सचिन तेंदुलकर और BCCI ने भी किया सेलिब्रेट
संबंधित खबरें
वैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
29 mins agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
57 mins agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
1 hr agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
2 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
2 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
3 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
3 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines