हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MS Dhoni Birthday पर सलमान का 'सरप्राइज', साक्षी ने पति के पैर छूकर मांगी लंबी उम्र की दुआ

MS Dhoni Birthday Video: टीम इंडिया के पूर्व ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी का आज 43वां जन्मदिन है। जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। इस वीडियो में एक ऐसी शख्सियत दिख रही है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

विज्ञापन
ms dhoni birthday

MS Dhoni Birthday Video: भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी से ज्यादा एक्टिव दिखती है। साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के जन्मदिन का लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड का एक सुपर स्टार अभिनेता दिखाई दे रहा है। जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। महान विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी आज 43 साल के हो गए हैं, हर कोई उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे धोनी छाया हुआ है।

धोनी के बर्थडे में पहुंचे सलमान खान

धोनी के बर्थडे वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी देखा जा सकता है। पहले धोनी केक काटते हुए दिखाई देते हैं, इसके बाद वे पत्नी साक्षी को केक खिलाते हैं। साक्षी ने धोनी पैर छूकर सबका ध्यान खींचा। फिर धोनी बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को केक खिलाते हैं। धोनी के बर्थडे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपना-अपना प्यार लुटा रहे हैं।

धोनी को जमकर मिल रही जन्मदिन की शुभकामनाएं

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और धोनी के खास मित्र सुरेश रैना ने पोस्ट शेयर करके एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के लिए पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर, ब्रावो, इरफान पठान और ब्रेट ली का एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें:- MS Dhoni Birthday: इन खास उपलब्धियों से भरा रहा ‘कैप्टन कूल’ का क्रिकेट करियर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: पढ़ाई में कमजोर, स्कूल के एथलीट…कौन हैं तेंडाई चतारा? जिन्होंने टीम इंडिया को किया ढेर

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को हराया, संघर्ष करते नजर आए बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola