Mohammed Shami On Ajit Agarkar: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी उनको टीम में मौका नहीं मिला जबकि जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. ऐसे में शमी इन दिनों काफी नाराज भी दिख रहे हैं क्योंकि उनको फिट होने के बावजूद भी टीम इंडिया में नहीं चुना जा रहा है. इसको लेकर शमी सेलेक्टर्स को भी जवाब दे चुके हैं कि अगर वे 4 दिन का मैच खेल सकते हैं तो फिर 50 ओवर के मैच के लिए फिट कैसे नहीं हैं? शमी के इस बयान पर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का भी रिएक्शन सामने आया था.
शमी के बयान पर अजीत अगरकर का रिएक्शन
एक कार्यक्रम के दौरान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि “शमी अगर यहां होते तो मैं उनको जवाब देता, अगर वे फिट हैं तो हमारे पास शमी जैसा गेंदबाज क्यों नहीं है? कई बार मैंने उनसे बात करने की कोशिश की, पिछले 7 से 8 महीनों में पता चला है कि वे फिट नहीं हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए भी चुने जाने के लिए वे फिट नहीं थे.”
ये भी पढ़ें:-‘मुझसे बोलते तो मैं जवाब देता…’ Mohammed Shami के तीखे बयान पर आया अजित आगरकर का पहला रिएक्शन
शमी ने फिर दिया अजीत अगरकर का करारा जवाब
वहीं अब एकबार फिर से मोहम्मद शमी ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को जवाब देते हुए कहा कि “वो जो भी कहना चाहते हैं कहें, आपने देखा होगा कि मैं कैसी गेंदबाजी कर रहा हूं. आपकी आंखों के सामने सबकुछ है.”
रणजी ट्रॉफी में मचा रहे धमाल
मोहम्मद शमी इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2025 में बंगाल के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पहले ही मैच में शमी ने 7 विकेट अपने नाम किए हैं. जिसमें से उन्होंने 3 पहली पारी और 4 दूसरी पारी में चटकाए. पहली पारी में एक ही ओवर में शमी ने 3 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें:-रोहित-विराट के भविष्य पर अजीत अगरकर का आया बड़ा बयान, वर्ल्ड कप 2027 की तस्वीरें हुईं साफ
संबंधित खबरें
IND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
42 mins agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
1 hr agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
1 hr agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
2 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
2 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
3 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
3 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
3 hrs ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines