हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर मोहम्मद शमी, दुबई की धरती पर होगा बड़ा करिश्मा!

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले में मोहम्मद शमी के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका होगा। वह एक झटके में 3 दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश 20 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में आमने सामने होंगे। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मोहम्मद शमी का खेलना लगभग तय है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में शमी के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका है। वह केवल 4 विकेट दूर हैं।

शमी के निशाने पर मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ दुबई की सरजमीं बड़ा करिश्मा करने वाले हैं। वह सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 4 विकेट दूर हैं। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने वनडे प्रारूप में 12 विकेट लिए हैं। जबकि मोहम्मद शमी ने अब तक 9 विकेट झटके हैं। अगर शमी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में 4 विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि शमी केवल सचिन ही नहीं बल्कि जहीर खान और जसप्रीत बुमराह का रकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दोनों गेंदबाजों ने भी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 12-12 विकेट झटके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

अजीत अगरकर- 16
रवींद्र जडेजा- 14
जसप्रीत बुमराह- 12
जहीर खान- 12
सचिन तेंदुलकर- 12
मोहम्मद शमी- 9
वीरेंद्र सहवाग- 9

विज्ञापन

शमी से खासा उम्मीदें

शमी लंबे समय बाद भारत के लिए बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं। वह 1 साल से चोटिल चल रहे थे। इस वजह से वह भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे थे। लेकिन शमी अब भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट अपनी झोली में डाले थे। ऐसे में एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को शमी से खासा उम्मीदें होने वाली हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola