IPL 2025 Mega Auction: मोहम्मद शमी हुए मालामाल, SRH ने इतने करोड़ में खरीदा

IPL 2025 Mega Auction: मोहम्मद शमी को करोड़ो रुपये में इस टीम ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। शमी आईपीएल के शानदार गेंदबाजों में से एक हैं।

Mohammed Shami (4)
विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन में मोहम्मद शमी ने धमाल मचा दिया। उनके करोड़ो रुपये की बोली लगी। शमी गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया था। हालांकि अब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। एसआरच के लिए वह आगामी सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार है। शमी पहली बार एसआरएच की ओर से हिस्सा लेंगे।

शमी चर्चा लगतार सुर्खियाों में

पिछले सीजन शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। हालांकि इस टूर्नामेंट के बाद शमी इंजरी का शिकार बने थे। उन्हें वापसी करने में एक साल लग गए थे। शमी ने हाल में बंगाल के लिए रणजी खेला और 1 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। लेकिन अब वह आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार है। उन्होंने साल 2023 में पर्पल कैप भी पहनी थी। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

विज्ञापन

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

इंजरी की वजह से शमी आईपीएल 2024 में भाग नहीं ले सके थे। उन्होंने आईपीएल 2023 में तबाही मचा दी थी। शमी ने आईपीएल 2023 में खेले गए 17 मैच में 28 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा साल 2022 में उन्होंने 16 मैच में 20 विकेट झटके थे।

हाल ही में बंगाल के लिए रणजी मैच से मैदान पर एक साल बाद वापसी करने वाले शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 7 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 46 रन खर्च कर 1 विकेट झटके थे।
आईपीएल करियर पर नजर डालें तो शमी ने अब तक 110 मैच में 127 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं शमी के नाम 23 टी-20 मैच में 24 वकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ