Mohammad Siraj RCB vs GT: अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ मोहम्मद सिराज कहर बनकर टूटे। चिन्नास्वामी के मैदान पर सिराज की आग उगलती हुई गेंदों का आरसीबी के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। सिराज ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपनी झोली में डाले। सिराज ने फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे धाकड़ बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, लियाम लिविंगस्टन की ताबड़तोड़ पारी का भी अंत सिराज ने किया।
कहर बनकर टूटे सिराज
लंबे समय तक आरसीबी की ओर से खेलने के बाद आईपीएल 2025 में सिराज गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। सिराज पहली बार अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ मैदान पर उतरे और उन्होंने गेंद से जमकर कहर बरपाया। सिराज ने चिन्नास्वामी के मैदान पर अपने बेहतरीन स्पेल की शुरुआत देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड करते हुए की। पडिक्कल को पवेलियन की राह दिखाने के बाद सिराज ने फिल सॉल्ट को भी 14 रन के स्कोर पर चलता किया।
सिराज जब दूसरे स्पेल में लौटे, तो उन्होंने आरसीबी को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे लियाम लिविंगस्टन की 40 गेंदों पर खेली गई 54 रन की पारी का अंत किया। 4 ओवर के स्पेल में सिराज ने 19 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। सिराज को मेगा ऑक्शन में गुजरात ने 12.25 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।
लिविंगस्टन-डेविड ने खेली अहम पारी
चिन्नास्वामी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से लियाम लिविंगस्टन ने 40 गेंदों पर 54 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान लिविंगस्टन ने एक चौका और 5 छक्के जमाए। वहीं, अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और महज 18 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन कूटे। आरसीबी एक समय पर 42 रन के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन लिविंगस्टन और जितेश शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। जितेश ने 21 गेंदों पर 33 रन बनाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
19 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
20 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
39 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
52 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines