वनडे विश्व कप 2027 में लगभग 2 साल का समय बचा हुआ है। हालांकि आगामी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कौन संभालेगा। ये सवाल बड़ा है। रोहित शर्मा 38 साल के हो चुके हैं। ऐसे में वह आगामी विश्व कप तक 40 साल के हो जाएंगे। रोहित ने इस साल ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को चैंपियन बनाया था। लेकिन क्या वह अपनी फॉर्म को अगले 2 साल तक इस तरह जारी रखेंगे। ये बहस अब फिर से छिड़ गई है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर खुलकर बात की है। उनका मानना है कि वनडे की कप्तानी शुभमन गिल को मिलेगी।
कैफ ने क्या कहा?
कैफ ने भारतीय वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को देने की बात कही। अपने यू ट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि गिल को वनडे की कप्तानी भी मिलेगी क्योंकि हमें नहीं पता कि रोहित शर्मा कब तक वनडे कप्तान बने रहेंगे। गिल कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह सीमित ओवरों में रन बनाते हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। जब आप एक युवा टीम के साथ खेलते हैं, तो आपको दोनों काम करने होते हैं। बल्ले से रन बनाना और कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना। कुल मिलाकर यह उनके लिए शानदार दौरा रहा।
गिल ने बल्ले के साथ दिया जवाब
कैफ का मानना है कि गिल ने युवा टीम के साथ इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में खासा प्रभावित किया है। उन्होंने कहा है कि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल ने इस सीरीज में दोनों हाथों से मौके बनाए। जब वह कप्तान बने, तो उनके टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए कई सवाल उठे कि उन्हें कप्तानी क्यों मिली। एक युवा कप्तान, एक युवा टीम के साथ, भारी दबाव में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए पहुंचा था। उन्होंने अपने बल्ले से इसका जवाब दिया और एक समय ऐसा भी आया जब उनकी तुलना सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से की जाने लगी। बल्ले से ये शानदार वापसी थी। बता दें कि गिल इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट में खासा कमाल नहीं दिखा पाए थे। लेकिन इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में कोई कसर नहीं छोड़ी।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
25 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
46 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
58 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines