Pakistan Team News: पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सलमान अली आगा को टी20 कप्तान नियुक्त करने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले की आलोचना की है। हाल ही में, पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान की जगह सलमान को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का मानना है कि सलमान अली आगा को कप्तान नियुक्त करना पाकिस्तान के लिए उल्टा पड़ सकता है क्योंकि उन्हें घरेलू और पीएसएल सर्किट में कप्तानी का बहुत कम अनुभव है।
मोहम्मद आमिर ने कही ये बात
पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि पीसीबी को टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी के लिए सलमान की जगह मोहम्मद हारिस को मौका देना चाहिए था। उनका मानना है कि हारिस के पास कप्तानी करने का अनुभव है।
उन्होंने कहा, “मोहम्मद हारिस हर जगह कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान शाहीन का नेतृत्व किया और उन्होंने चैंपियंस कप में भी कप्तानी की। आगा सलमान एक बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं, लेकिन अगर आप एक नया कप्तान लाना चाहते थे तो आपको मोहम्मद हैरिस को चुनना चाहिए था क्योंकि उन्हें हर जगह कप्तान के तौर पर तैयार किया गया है।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगा सलमान कप्तानी करेंगे
हाल ही में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की। सलमान अली आगा ने मोहम्मद रिजवान की जगह कप्तानी की, जबकि मोहम्मद हारिस टी20 फॉर्मेट में वापसी करेंगे।
न्यूजीलैंड का दौरा इन दोनों खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। सलमान अपनी कप्तानी पारी की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे, जबकि हारिस अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी पर प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब होंगे।
संबंधित खबरें
क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 mins agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
30 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
2 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines