हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 के बचे हुए मुकाबले खेलने क्यों नहीं लौटे भारत? मिचेल स्टार्क ने बताया कारण

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के बाद आईपीएल 2025 को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद कई विदेशी खिलाड़ी घर लौट गए थे, जिसमें एक नाम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भी है। उन्होंने अब इसका कारण बताया है कि क्यों वह आईपीएल के बचे हुए मैच खेलने के लिए भारत नहीं लौटे।

विज्ञापन
X

Mitchell Starc IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क उन कुछ विदेशी खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर संघर्ष के बाद भारत लौटने का फैसला नहीं किया। दोनों देशों के बीच लड़ाई की वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया था, जिससे विदेशी खिलाड़ियों को अपने-अपने घर लौटने का मौका मिल गया। इस लीग के फिर से शुरू होने पर जहां ज्यादातर खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए वापस भारत लौट आए, वहीं स्टार्क ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने अब मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं और पूरी स्थिति के बारे में जो मैंने महसूस किया और जिस तरह से इसे संभाला गया, उससे भी संतुष्ट हूं। इसलिए मैंने अपना फैसला उसके बाद लिया और यहां आने से पहले लगभग एक सप्ताह तक मेरा ध्यान लाल गेंद वाले क्रिकेट पर रहा। समय ही बताएगा कि इसका क्या नतीजा होगा या जो खिलाड़ी वापस नहीं लौटे, उनके साथ क्या होता है। लेकिन उस खेल से पहले मेरे मन में कुछ सवाल और चिंताएं थीं और जाहिर है हमने देखा कि क्या हुआ, जिसने मेरे फैसले में अहम भूमिका निभाई।’

IPL खेलने के लिए हेजलवुड आए भारत

स्टार्क ने यह भी खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियां भी उनके फैसले के पीछे का एक कारण थीं। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मेरे फैसले में इसका थोड़ा सा योगदान था और फिर जब टूर्नामेंट में देरी हुई तो आप टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ियों की तैयारी के बारे में सोचने लगे।’ हालांकि यह भी समझा जाना चाहिए कि स्टार्क के ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी जोश हेजलवुड भी आईपीएल में खेलने के लिए भारत लौटे, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम का भी हिस्सा हैं। उन्होंने वापस आकर आरसीबी को 18 साल बाद पहला आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

चीजों को अलग-अलग तरीके से संभाला गया- स्टार्क

स्टार्क ने कहा, ‘अलग-अलग खिलाड़ियों और टीमों के लिए चीजों को अलग-अलग तरीके से संभाला गया। धर्मशाला में मौजूद खिलाड़ी और पंजाब के खिलाड़ी इसका हिस्सा थे, और जबकि दोनों टीमों के अनुभव एक जैसे थे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैंने ऐसा न करने का फैसला किया। इसलिए यह एक बहुत ही पर्सलन कारण था और मैं जो भी परिणाम होंगे, मैं भुगतने के लिए तैयार हूं। स्टार्क ने आगे कहा, ‘मैं अभी भी दिल्ली कैपिटल्स के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो टूर्नामेंट में गया और ऑक्शन या किसी अन्य तरीके से चुने जाने के बाद बाहर निकल गया। ये अलग परिस्थितियां हैं।’

यह भी पढ़ें: WTC फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलियाई ‘कप्तान’ ले सकता है संन्यास, 15 साल पहले किया था डेब्यू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola