Manoj Tiwary: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक बनाने के बाद भी अगले मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। इस फैसले से उन्हें बहुत ज्यादा दुख हुआ था। इसके बाद उन्हें भारत के लिए अपना अगला मैच आठ महीने बाद खेला था।
‘धोनी पर साधा निशाना’
मनोज तिवारी ने हाल में ही क्रिकेट एडिक्टर को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया से ड्रॉप होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “ये सब बहुत समय पहले हुआ था। अब ये अतीत की बात हो गई है। लेकिन हां, मुझे दुख तो होता ही है। अगर मैं ये कहूं कि मुझे इस बात का दुःख नहीं है तो यह झूठ होगा। लेकिन हम क्या कर सकते हैं? यही जीवन है और हमें आगे बढ़ना होता है। अगर मैंने कभी अपनी आत्मकथा लिखी या अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू किया तो यह सब खुलकर बताऊंगा। लेकिन यह आसान नहीं था। जब कोई खिलाड़ी अपने अपने पीक पर होता है और उसे ड्रॉप कर दिया है तो उसका आत्मविश्वास टूट जाता है। इससे आप की मानसिकता भी बदल जाती है।
Manoj Tiwari said, “I would like to ask MS Dhoni why I was dropped from the XI in 2011 after scoring a century. I had the potential to be a hero just like Rohit Sharma and Virat Kohli. Today I see many getting opportunities, I feel sad”. pic.twitter.com/iT4f2iYtV0
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 19, 2024
बंगाल क्रिकेट में कहा जाता है ‘छोटा दादा’
मनोज तिवारी ने 2008 से 2015 के बीच भारत के लिए 12 वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार रिकॉर्ड के लिए उन्हें बंगाल क्रिकेट में छोटा दादा कहा जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज के दौरान डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट होगे। उन्होंने दिसंबर 2011 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। इसके बाद उन्हें जुलाई 2012 तक अगला मैच ही नहीं खेला। इसके बाद वो अपनी फॉर्म को हासिल नहीं कर सके और टीम इंडिया से बाहर हो गए।
“I would like to ask Dhoni why I was dropped from the playing XI in 2011 after scoring a century? I had the potential to be a hero just like Rohit Sharma, Virat Kohli but could not be. Today, when I see many people getting more opportunities on TV, I feel sad,”Manoj Tiwary said… pic.twitter.com/Z5UIAA6Rva
— Deepak. (@DS24IN) February 19, 2024
पहले भी लगाए थे धोनी पर आरोप
इस साल की शुरुआत में मनोज तिवारी ने कहा था, “वह एक दिन धोनी से पूछेंगे कि 12 साल पहले जब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी रन नहीं बना रहे थे, तब भी सिर्फ उन्हें ही टीम से क्यों ड्रॉप किया गया था। बता दें कि मनोज तिवारी में आईपीएल में धोनी की कप्तानी के लिए चुके हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
26 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines