'मैंने उनके जैसा लीडर नहीं देखा', धोनी का फैन हुआ इस आईपीएल फ्रेंचाइजी का मलिक, बताया क्यों हैं वो GOAT कैप्टन

MS Dhoni: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वो आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

ind vs - 2024-12-12T182852.808

MS Dhoni: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि क्यों 43 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सबसे महान कप्तान हैं। संजीव गोयनका इससे पहले आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के भी मलिक थे। इस दौरान 2016 में एमएस धोनी ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की कप्तानी भी की थी। हालांकि पहले सीजन में टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद धोनी से कप्तानी छीन ली गई थी।

विज्ञापन

संजीव गोयनका ने की धोनी की तारीफ

टीआरएस शो में हाल ही में धोनी के बारे में बात करते हुए संजीव गोयनका ने कहा कि उन्होंने धोनी जैसा लीडर नहीं देखा। उन्होंने धोनी के दृष्टिकोण और सोच की प्रशंसा की और कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वह खुद को नए सिरे से ढाल रहे हैं।

विज्ञापन

धोनी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने एमएस धोनी जैसा लीडर कभी नहीं देखा। मैं हैरान हो जाता हूं कि वो आज भी कैसे खुद को नया रूप देते रहते हैं। आप पाथिराना को ही देख लीजिए, वो आईपीएल से पहले इतने सफल नहीं थे। पता नहीं एमएस ने उन्हें कहां देखा और अब उन्हें एक खतरनाक मैच विनर के रूप में तैयार कर दिया है। वह जानते हैं कि अपने खिलाड़ियों का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करना है और वह हमेशा सोचते रहते हैं। जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो हमेशा कुछ न कुछ सीखता हूं।”

विज्ञापन

‘मेरे पोते से भी धोनी ने की थी बात’

उन्होंने कहा, “मेरा 11 साल का पोता है जो क्रिकेट का दीवाना है। मेरे घर में धोनी ने उसे 5-6 साल पहले क्रिकेट खेलना सिखाया था। वह लगातार उससे सवाल पूछता रहता था और मैं अपने पोते से कहता था कि अब उसे छोड़ दो।’ जिस पर धोनी ने कहा था कि रहने दो, मैं इस बातचीत को पसंद कर रहा हूं। धोनी ने उसके साथ आधे घंटे तक बातचीत की। ये चीजे उन्हें और खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं। जब वो लखनऊ के खिलाफ खेले हैं तो पूरा स्टेडियम उसके समर्थन में पीले रंग से भर जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ