WWE Year Ender: 2025 में ये 6 स्टार्स रहे बदकिस्मत, एक इंजरी ने पूरा साल कर दिया बर्बाद

WWE में कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनके लिए 2025 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. इंजरी की वजह से इन्हें बहुत नुकसान सहना पड़ा. कंपनी को भी तुरंत ही अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

इंजरी ने बिगाड़ा इन WWE स्टार्स का खेल

Injured WWE Superstar: WWE के लिए 2025 काफी रोमांचक रहा. फैंस को नई चीजें देखने को मिलीं. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर ने सभी का दिल जीता. ब्रॉक लैसनर की वापसी भी हुई. रोमन रेंस ने भी अपना जलवा दिखाया. बीच-बीच में कुछ स्टार्स इंजरी की वजह से बाहर भी हुए. उनकी वजह से कंपनी को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा. यहां हम आपको 2025 के छह बदकिस्मत रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिनकी एक इंजरी ने पूरे साल को बर्बाद कर दिया.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस के लिए 2025 के शुरुआत के नौ महीने बढ़िया रहे. इसके बाद उनका मामला खराब हो गया. अक्टूबर में हुए क्राउन ज्वैल में कोडी रोड्स के खिलाफ मैच में उन्हें शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा. इसके बाद वो इन-रिंग एक्शन से बाहर हो गए. मजबूरी में उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. इंजरी की वजह से रॉलिंस द्वारा पूरे साल की गई मेहनत पर पानी फिर गया.

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस साल की शुरुआत में छाए हुए थे. उन्होंने कुछ तगड़े मुकाबले भी दिए. कंपनी ने उनके लिए बड़े प्लान बनाए थे. रेसलमेनिया 41 में उनका मैच रैंडी ऑर्टन के साथ तय किया गया था. इससे पहले ओवेंस ने रिंग में अपनी गर्दन की इंजरी का खुलासा किया और कहा कि उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ेगी. कंपनी को इस वजह से उनका ऑर्टन के साथ मैच भी रद्द करना पड़ा था. ओवेंस के लिए ये साल बहुत खराब रहा.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन भी अच्छा काम कर रही थीं. राकेल रॉड्रिगेज के साथ उनका विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रन अच्छा चल रहा था. जून में कायरी सेन के खिलाफ मैच में एक गलत मूव के कारण उनके कंधे में चोट लग गई. मॉर्गन को कुछ महीनों के लिए एक्शन से बाहर होना पड़ा. इतनी ही नहीं उन्हें अपना टाइटल भी छोड़ना पड़ा. अगर मॉर्गन को इंजरी नहीं आती तो वो कुछ और बड़े कारनामे कर सकती थीं.

बियांका ब्लेयर

रेसलमेनिया 41 तक बियांका ब्लेयर के लिए कंपनी में मामला सही रहा था. वो कुछ बड़े मैचों का हिस्सा बनी थीं. मेगा इवेंट में उनका मुकाबला इयो स्काई और रिया रिप्ली के साथ हुआ था. मैच के दौरान ब्लेयर की ऊंगली में चोट लग गई. उनकी ये इंजरी इतनी खराब था कि अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है. उनका पूरा साल चोट की वजह से बेकार चला गया. इस बात से जरूर ब्लेयर भी खुश नहीं होंगी.

विज्ञापन

चैड गेबल

चैड गेबल के लिए भी ये साल बढ़िया नहीं रहा है. ऑर्म इंजरी के कारण उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ी. जुलाई में उन्होंने अपनी सर्जरी कराई. अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है. कंपनी ने गेबल और उनके फैक्शन के लिए तगड़े प्लान बनाए थे. गेबल की चोट का उनके साथियों को भी नुकसान पहुंचा. अब तो ऐसा लगता है कि 2026 में ही उनकी वापसी होगी.

अपोलो क्रूज

अपोलो क्रूज भी WWE के टॉप स्टार्स की लिस्ट में आते हैं. उन्हें जनवरी में ही जॉन गार्गानो के खिलाफ मैच में इंजरी का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से उनकी वापसी नहीं हुई है. कुछ समय पहले उनके ट्रेनिंग करते हुए सामने आई थी. ऐसा लगता है कि अब 2026 में ही वो किसी बड़े इवेंट में वापसी करेंगे. 2025 को क्रूज बिल्कुल भी याद नहीं रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ