क्रिकेट जगत में पसरा मातम, मैदान पर आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई दिग्गज कोच की मौत

Dhaka Capitals coach Mahbub Ali Zaki passed Away: बांग्लादेश प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है. लीग शुरू होने से पहले दिग्गज को मैदान पर हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अस्पताल में उनका निधन हो गया.

मैच से पहले पसरा मातम

मैच से पहले पसरा मातम

Dhaka Capitals Coach Mahbub Ali Zaki Passed Aaway: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में दुनिया के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 27 दिसंबर को पहला मुकाबला राजशाही वॉरियर्स और ढाका कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. ढाका कैपिटल्स के मैच से पहले टीम के सहायक कोच महबूब अली जकी मैदान पर बेहोश होकर गिर गए थे, जिससे ढाका कैपिटल्स की टीम मुश्किलों में आ गई. जकी को मैच से पहले सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल में उनकी जान नहीं बच सकी.

विज्ञापन

अस्पताल में हुए थे भर्ती

ईएसपीएन के मुताबिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच से पहले ढाका कैपिटल्स सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी. इस दौरान महबूब अली ने टीम की तैयारियों के बारे में भी बात की और मैच वाले दिन प्री-मैच ड्रिल में हिस्सा भी लिया. हालांकि, आखिरी तैयारियों के दौरान, वह अचानक मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. तुरंत उन्हें सीपीआर भी दिया गया. हालांकि दिग्गज ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

ढाका कैपिटल्स के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जाकी अभ्यास के दौरान अस्वस्थ हो गए और मैदान पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया और अस्पताल ले जाया गया.

इसके अलावा ढाका कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है, ढाका कैपिटल्स परिवार के प्रिय असिस्टेंट कोच ने हृदय रोग से पीड़ित होने के बाद हमें छोड़ दिया है. हम इस अपूरणीय क्षति से बहुत दुखी हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना.

विज्ञापन

बांग्लादेश को जिताया खिताब

महबूब अली बांग्लादेश क्रिकेट को अहम योगदान दे चुके हैं. वह कई खिलाड़ियों के मेंटर भी रहे हैं. उन्होंने बांग्लादेश अंडर-19 को अपनी कोचिंग में चैंपियन भी बनाया है. बांग्लादेश ने साल 2020 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता. ये बांग्लादेश की पहली और इकलौती आईसीसी ट्रॉफी भी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ