Year Ender 2025: शुभमन गिल से लेकर मिचेल स्टार्क तक, इन 10 खिलाड़ियों ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में उड़ाया गर्दा

Top 10 Test cricket Performances of Year 2025: साल 2025 में दुनिया के 10 खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा. इन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया और दुनियाभर में चर्चा में भी रहे. लिस्ट में शुभमन गिल से लेकर मिचेल स्टार्क तक का नाम शामिल है. आइए एक नजर टॉप-10 खिलाड़ियों पर डालते हैं.

शुभमन गिल और मिचेल स्टार्क

शुभमन गिल और मिचेल स्टार्क

Year Ender 2025: साल 2025 में दुनिया की कई टीमों ने शानदार खेल दिखाया. टेस्ट क्रिकेट ने साल 2025 में कई यादगार लम्हें दिए, जिसे फैंस चाहकर भी नहीं भुला सकते हैं. इस साल खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे को यादगार बनाया और रनों की बारिश की, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने इस साल आग उगला.

विज्ञापन

1. शुभमन गिल (754 रन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज)

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने दिल खोलकर रन बनाए. उन्होंने 5 मैचों में 754 रन बनाए. उन्होंने एक दोहरा शतक (269) रनों की पारी खेली थी. यह किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा एक सीरीज में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.

2. मिचेल स्टार्क (51 टेस्ट विकेट और 28.7 का स्ट्राइक रेट)

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साल 2025 में इतिहास रच दिया. वह साल में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौत गेंदबाज भी बने. स्टार्क ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और एशेज सीरीज में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था.

3. रवींद्र जडेजा (516 रन और 25 विकेट, साल भर का प्रदर्शन)

विज्ञापन

साल 2025 में रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर क्यों हैं. उन्होंने इस साल अपने बल्ले से 764 रन बनाए और 25 विकेट भी अपने नाम किए.

विज्ञापन

4. आकाश दीप (10 विकेट, एजबेस्टन टेस्ट)

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में आकाशदीप ने शानदार प्रदर्शन किया. वह इस टेस्ट मैच को कभी नहीं भुला सकते. आकाशदीप ने इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लिए.

विज्ञापन

5: मोहम्मद सिराज (9 विकेट, ओवल टेस्ट)

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन खेल से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उन्होंने अपनी स्विंग और रफ्तार से 9 विकेट लिए.

6. जो रूट (790 रन और टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1)

विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में खूब रन बनाए. उन्होंने इस साल 790 रनों को अपने नाम किया और आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर काबिज रहे.

7. ऋषभ पंत (26 छक्के)

विज्ञापन

टेस्ट हो या टी-20 ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में खेले गए 7 मैचों में 26 छक्के जड़े. साल 2025 में उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के जड़े.

8. साइमन हार्मर (17 विकेट, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज)

विज्ञापन

भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने कमाल किया था. उन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 17 विकेट अपनी झोली में डाले थे.

9. एडेन मार्करम (एक मैच में 9 कैच – वर्ल्ड रिकॉर्ड)

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि वह एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. उन्होंने एक ही टेस्ट मैच में 9 कैच पकड़कर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा.

10. केएल राहुल (813 रन, 3 शतक)

विज्ञापन

केएल राहुल ने भी भारत के लिए साल 2025 में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 813 रन बनाए और अपनी बैटिंग का जलवा दिखाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ