ओलंपिक मेडलिस्ट बनेगी 'किलर', इस इंडियन एक्ट्रेस के साथ निभाएंगी किरदार

Olympic Shooter Kim Yeji: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली कोरिया की महिला शूटर अब इंडियन एक्ट्रेस के साथ एक सीरीज में हत्यारन का किरदार निभाती हुईं दिखने वाली है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Kim Ye-ji

Kim Ye-ji

Olympic Shooter Kim Yeji: हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में कई देशों के एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटौरी। उनमे से एक हैं दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी । 32 वर्षीय किम ये-जी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। ओलंपिक के दौरान किम ये-जी की काले ट्रैकसूट और बेसबॉल कैप में एक हत्यारे की तरह दिखने वाली तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी। वहीं अब दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी एक हत्यारन की भूमिका निभाने वाली हैं।

विज्ञापन

किम येजी बनेगी ‘हत्यारन’

पेरिस ओलंपिक 2024 में दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस बीच उनका किलर वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। इस दौरान एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके किन ये-जी के लिए खास मांग की थी। एलन मस्क ने पोस्ट शेयर करके लिखा था कि, उसे एक एक्शन फिल्म में कास्ट किया जाना चाहिए। अभिनय की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अनुष्का सेन के साथ करेंगी काम

दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी इंडियन एक्ट्रेस अनुष्का सेन के साथ एक सीरीज ‘क्रश’ में एक हत्यारे की भूमिका निभाएंगी। पिछले सप्ताह अनुष्का सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह काले चमड़े के कपड़े पहने हुए दिखाई दे रही थीं और पिस्तौल के साथ संघर्ष कर रही थीं। अनुष्का ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि ओलंपिक रजत पदक विजेता किम के साथ मिलकर बहुत खुशी हुई, दुनिया में सबसे लोकप्रिय कोरियाई शूटिंग खिलाड़ी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

किम ये-जी ‘ASIA’ स्पिन-ऑफ सीरीज ‘क्रश’ से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। किम इस शॉर्ट-फॉर्म सीरीज में एक हत्यारे की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।  अनुष्का सेन और किन ये-जी को एकसाथ देखने को लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ